गेल के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और ग्रीन हाइड्रोजन को बेचेगी सरकार
News Synopsis
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की गेल के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन GAIL's City Gas Distribution और ग्रीन हाइड्रोजन Green Hydrogen के जरिए मॉनेटाइजेशन Monetization की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सरकार का CGD और Green Hydrogen के मॉनेटाइजेशन का प्लान है। आपको बता दें कि गेल पाइपलाइन GAIL Pipelines के लिए इस प्लान को सरकार ने रोका है। शेयर मार्केट में चल रही मंदी की वजह से GAIL के एसेट मॉनेटाइजेशन की पूरी रणनीति को बदल दी गई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय Ministry of Petroleum ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि गेल के पाइपलाइन मॉनेटाइजेशन के बजाय उसके दूसरे एसेट्स को मॉनेटाइज किया जाए। गेल के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को मॉनेटाइज किया जाए और इसके साथ ही इसके ग्रीन हाइड्रोजन का भी मॉनेटाइजेशन किया जा सकता है। इसके जरिए सरकार 5,000 करोड़ रुपए जुटाना सकती है।
इसी कड़ी में पेट्रोलियम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय Ministry of Finance के साथ बैठक की है। इस योजना के जरिए गेल पाइपलाइन में जोखिम है। ट्रांजैक्शन एडवाइजर्स Transaction Advisors ने भी सरकार को सलाह दी कि इनविट रूट के बजाय दूसरे स्रोत के जरिए पैसे जुटाए जाने चाहिए। गेल का डेट इक्विटी रेश्यो 0.1 फीसदी है। यह कंपनी के लिहाज से काफी पॉजिटिव फैक्टर Positive Factors है, इसलिए इनविट के बजाय दूसरे रास्ते से पैसा उगाहना सस्ता होगा।