सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

Share Us

545
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट
24 Feb 2022
5 min read

News Synopsis

भारतीय सर्राफा बाजार Indian Bullion Market में सोने और चांदी Gold and Silver की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार कारोबार Business करता नजर आया।10 ग्राम सोने की कीमत 55 रुपए गिरकर 50,076 रुपए पर कारोबार करती नजर आई। जबकि, चांदी 64,138 रुपए किलो पर खुली। 24 कैरेट सोने का भाव 50,076 रुपए पर खुला। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,131 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि सोने के दाम में 55 रुपए की गिरावट नजर आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,875 रुपए रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव Spot Gold Rate 45,870 रुपए रहा। जबकि, 18 कैरेट का भाव 37,557 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, 14 कैरेट सोने की कीमत 29,294 रुपए रही है।