News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

सौ बिलेनियर्स क्लब में फिर शामिल हुए गौतम अडानी

Share Us

392
सौ बिलेनियर्स क्लब में फिर शामिल हुए गौतम अडानी
07 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

एशिया और भारत Asia and India के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी Gautam Adani की व्यक्तिगत संपत्ति personal wealth एक बार फिर 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई है। शेयर बाजार stock market में अडाणी ग्रुप Adani Group की कंपनियों के शेयरों को मिले सपोर्ट की वजह से गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में एक दिन में ही 1.65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि दुनिया के टॉप 10 सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में शामिल गौतम अडाणी की संपत्ति आज सुबह 100.05 अरब डॉलर के स्तर पर थी। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियरीज इंडेक्स Bloomberg Billionaires Index द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 100.05 अरब डालर की संपत्ति के साथ गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में छठे स्थान पर हैं। जबकि घरेलू शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज Reliance Industries के शेयरों में आई गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी Mukesh Ambani दुनिया के टॉप 10 रईस व्यक्तियों की सूची से बाहर होकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियरीज इंडेक्स की सूची के अनुसार 214 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ टेस्ला के मालिक एलन मस्क Tesla owner Elon Musk पहले स्थान पर, 133 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ जेफ बेजॉस Jeff Bezos दूसरे स्थान पर, 128 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट Bernard Arnault तीसरे स्थान पर, 115 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ बिल गेट्स Bill Gates चौथे स्थान पर और 104 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ लैरी पेज Larry Page पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।