News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

गौतम अडानी ने मुकेश अम्बानी को रईसी में पछाड़ा

Share Us

570
गौतम अडानी ने मुकेश अम्बानी को रईसी में पछाड़ा
12 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

एशिया Asia के सबसे बड़े अमीरों की सूची में पहले पायदान पर काबिज़ गौतम अडानी Gautam Adani ने रईसी के मामले में मुकेश अंबानी Mukesh Ambani को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अडानी ग्रुप Adani group की कंपनियों के शेयरों Shares में आई तेजी से उन्हें बड़ा मुनाफा हुआ है और वह अब दुनिया के टॉप ६ अरबपतियों billionaires में शामिल हो गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं। यह आंकड़े ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स Bloomberg Billionaire Index के हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम Forbes real time बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार दोपहर तक एलन मस्क Elon Musk ने 11.7  अरब डॉलर गंवाया तो वहीं गौतम अडानी ने 10.9 अरब डॉलर कमाते हुए एलन मस्क और जेफ बेजोस Jeff Bezos जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल गए हैं।  टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अडानी की नेटवर्थ net worth में 41.6 अरब डॉलर का इज़ाफ़ा हुआ है,जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 7.45 अरब डॉलर ही बढ़ी है।  मुकेश अंबानी 97.4 अरब डॉलर billion dollars की नेटवर्थ वैल्यू के साथ अरबपतियों की सूची में 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में 11.5 अरब डॉलर की कमी आई और उनकी नेट वर्थ वैल्यू घटकर 249 अरब डॉलर पर आ गई। इसी तरह जेफ बेजोस की कमाई 3.48 अरब डॉलर घटकर 176 अरब डॉलर रह गई। इसके अलावा बर्नार्ड अरनॉल्ट Bernard Arnault की नेट वर्थ 2.82 अरब डॉलर की कमी के साथ 139 अरब डॉलर पर आ गई, जबकि बिल गेट्स Bill Gates158 अरब डॉलर के नुकसान के साथ 130 अरब डॉलर के मालिक हैं। वॉरेन बुफेट  Warren Buffet की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 127 अरब डॉलर है।