मधुमक्खियों से करोगे दोस्ती तो होगा फायदा ही फायदा

Share Us

1007
मधुमक्खियों से करोगे दोस्ती तो होगा फायदा ही फायदा
04 Oct 2021
4 min read

News Synopsis

देवेंद्र जानी वो शख्स हैं जिनको मधुमक्खियों से प्यार है। वो कहते हैं कि प्रकृति से प्रेम करना सीखिए, प्रकृति तुम्हे सब कुछ देगी। देवेंद्र ने जब देखा कि आजकल फलों और सब्जियों में कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने रिसर्च करना शुरू किया कि कैसे इस समस्या को कम किया जाए। तब उन्हें पता चला कि मधुमक्खी परागण के जरिये फसल को कई गुना तक बढ़ा सकती हैं। उन्होंने मधुमक्खियों को बचाने के लिए "बी द लैंड" नाम से एक पहल शुरू की। उन्होंने बताना शुरू किया कि मधुमक्खियों की वजह से रासायनिक उर्वरक और रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल कैसे कम किया जा सकता है। क्योंकि इनसे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। देवेंद्र किसानों को बता रहे हैं कि कैसे मधुमक्खियों का पालन शुरू किया जाये जिससे खेती उपजाऊ और अच्छी हो। वो बच्चों को भी इसमें प्रोत्साहित कर रहे हैं और मधुमक्खियों से दोस्ती करना सिखा रहे हैं।

TWN In-Focus