लगातार तीसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार घटा, जानें कितना बचा

Share Us

362
लगातार तीसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार घटा, जानें कितना बचा
25 Jun 2022
min read

News Synopsis

देश का विदेशी मुद्रा भंडार Forex Reserves लगातार तीसरे सप्ताह घटा है। अपने विदेशी मुद्रा भंडार Foreign Currency Asset में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली  है। इससे पहले सिर्फ दो सप्ताह इसमें बढ़ोतरी हुई थी। उससे पहले लगातार 10 सप्ताह तक इसमें कमी होती चली गई थी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया Reserve Bank of India (RBI) के आंकड़ों के अनुसार बीते 17 जून को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.87 अरब डॉलर की कमी हुई है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 590.588 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले सप्ताह (10 जून 2022 को समाप्त सप्ताह में) विदेशी मुद्रा भंडार 4.599 अरब डॉलर घटकर 596.458 अरब डॉलर रह गया था।

ऐसा लगातार तीसरे सप्ताह होता दिखा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक महीने से अधिक समय तक 600 बिलियन डॉलर से नीचे रहा था। इसके साथ ही यह लगातार 10 सप्ताह तक गिरता गया था। तब जा कर 20 मई 2022 और 27 मई 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें बढ़ोतरी नजर आई थी।

आरबीआई के साप्ताहिक सांख्यिकीय आंकड़ों RBI's weekly statistical data के मुताबिक 27 मई को सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।