लगातार छठे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटा, इतना है गोल्ड रिजर्व

Share Us

318
लगातार छठे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटा, इतना है गोल्ड रिजर्व
19 Sep 2022
min read

News Synopsis

भारत India के फाॅरेन करेंसी असेट Foreign Currency Asset में एक बार फिर कमी दर्ज की गई है। लगातार छठे हफ्ते में इसमें गिरवट आई है। इसके कारण देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार Forex Reserves भी घटा है। 9 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर की कमी आई है। इस पहले बीते दो अगस्त 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 7.94 अरब डाॅलर की कमी आई थी।

यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई RBI की ओर से जारी सूचना के अनुसार 9 सितंबर 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर घटकर 550.871 अरब डॉलर रह गया है।  इससे पहले बीते दो सितंबर को यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। पांच अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उससे पहले 29 जुलाई को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर हो गया था। उसके बाद लगातार चार हफ्तों से इसमें गिरावट जारी है।

वहीं आंकड़ों की मानें तो आलोच्य सप्ताह Critics Week में स्वर्ण भंडार Gold Reserves बढ़ा है। इसका मूल्य 34 करोड़ डॉलकर बढ़कर 38.644 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान इसमें 1.339 अरब डॉलर की कमी आई थी। वहीं दूसरी ओर नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान एसडीआर SDR (विशेष आहरण अधिकार में) 80 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है यह बढ़ कर 4.910 डॉलर पर पहुच गया।