विदेशी मुद्रा भंडार में 28.05 बिलियन डॉलर की गिरावट

Share Us

321
विदेशी मुद्रा भंडार में 28.05 बिलियन डॉलर की गिरावट
13 May 2022
7 min read

News Synopsis

देश का विदेशी मुद्रा भंडार Forex Reserves में जबरदस्त गिरावट Strong Decline देखने को मिल रही है। विदेशी मुद्रा भंडार इस वर्ष मार्च के अंत में 28.05 अरब डॉलर घटकर 607.31 अरब डॉलर रह गया, जो सितंबर 2021 के अंत में 635.36 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक Reserve Bank of India (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी की गई अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट  Half-Yearly Report से यह जानकारी सामने आई है। रिजर्व बैंक यह रिपोर्ट हर छह महीने में जारी करता है।

यह हर साल मार्च और सितंबर March and September के अंत की स्थिति के संदर्भ में तैयार की जाती हैं। यह 38वीं रिपोर्ट है, जिसे मार्च 2022 के अंत की स्थिति के संदर्भ में जारी किया गया है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "समीक्षा वाली छमाही अवधि के दौरान, सितंबर 2021 के अंत में भंडार 635.36 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो घटकर मार्च 2022 के अंत तक 607.31 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।"

मार्च 2022 के अंत में घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई की नेट फॉरवर्ड एसेट Net Forward Asset (रिसिवेबल) 65.79 बिलियन अमरीकी डॉलर थी। दिसंबर 2021 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार आयात का कवर  Cover of Imports (पेमेंट बेसिस के बैंलेंस के आधार पर) सितंबर 2021 के अंत में 14.6 महीने से घटकर 13.1 महीने हो गया।