फ्लोरिना गोगोई ने जीता सुपर डांसर 4

Share Us

2409
फ्लोरिना गोगोई ने जीता सुपर डांसर 4
11 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

'सुपर डांसर 4' फाइनल की विजेता बनी, असम की नन्ही गुड़िया 7 वर्षीय फ्लोरिना गोगोई (Florina Gogoi)। वह असम के जोरहाट से हैं। उन्हें फाइनल में जीत के बाद 15 लाख की राशि दी गई, साथ ही उनके गुरु तुषार शेट्टी को 5 लाख का इनाम दिया गया। सोनी पर प्रसारित होने वाले इस प्रसिद्ध डांस शो में कर्नाटक के पृथ्वीराज को दूसरा, जबकि पंजाब के संचित चनाना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस शानदार मंच पर सभी छोटे प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब का प्रदर्शन लाजवाब था, लेकिन आखिर में जनता की वोटिंग के आधार पर फ्लोरीना गोगोई को विजेता बनाया गया।