गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कमजोर नतीजों से बढ़ी मंदी की आशंका

Share Us

387
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कमजोर नतीजों से बढ़ी मंदी की आशंका
27 Oct 2022
min read

News Synopsis

दुनिया World की दिग्गज सर्च इंजन Search engine चलाने वाली आईटी कंपनी IT company अल्फोट alphot के खराब नतीजों bad results ने मंदी की आशंका recession fear को और बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल सर्च google search विज्ञापन का बिजनेस advertising business घटा है जिसके बाद टेक कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अल्फाबेट के निराशाजनक नतीजों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था US economy के विकास की रफ्तार में गिरावट की आशंका और प्रबल हो गई है। वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व केवल छह फीसदी ही बढ़ा है और यह 69.1 बिलियन डॉलर रहा है। कोरोना महामारी corona pandemic की अवधि को छोड़ दें तो 2013 के बाद सबसे धीमी रफ्तार से Alphabet का ग्रोथ रेट बढ़ा है। विशेषज्ञ 9 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जता रहे हैं, पर इसमें केवल छह फीसदी की दर से वृद्धि हुई है।

गूगल के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट microsoft ने भी टेक सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है। कंपनी का कहना है कि उसके क्लाउड बिजनेस cloud business में सबसे बड़ा स्लोडाउन big slowdown दिख सकता है। अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट alphabet and microsoft के निराश करने वाले प्रदर्शन के बाद दोनों ही कंपनियों के शेयरो में छह से सात फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। नतीजों के ऐलान के बाद निवेशकों को अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई CEO Sundar Pichai ने कहा है कि विज्ञापन बाजार इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। यूट्यूब के विज्ञापन youtube ads से होने वाली आमदनी में दो फीसदी की कमी दर्ज की गई है और यह 7.1 अरब डॉलर रह गया है। एनालिस्ट इसके 4.4 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना जता रहे थे।

2020 के बाद से ये कंपनी के एड सेल्स में आई सबसे बड़ी गिरावट है। टेक कंपनियों tech companies के खराब नतीजों का नकारात्मक असर नौकरियोंं पर पड़ने लगा है। कंपनियों के प्रदर्शन से अब उनका हायरिंग प्रोसेस भी प्रभावित होने लगा है। अल्फाबेट की ओर से बताया गया है कि वह अपनी नियुक्ति योजना में 50 फीसदी से अधिक की कटौती करने वाली है। ऐसे में आने वाले समय में कई और कंपनियों में छंटनी ayoffs in companies की जा सकती है।