News In Brief Success Stories
News In Brief Success Stories

फाल्गुनी नायर बनीं देश की दूसरी सबसे रिच सेल्फ मेड वूमन

Share Us

318
फाल्गुनी नायर बनीं देश की दूसरी सबसे रिच सेल्फ मेड वूमन
29 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

नायका की फाउंडर और सीईओ Founder and CEO of Nykaa फाल्गुनी नायर Falguni Nayar ने यूं तो बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं, पर आज उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो लोगों के लिए एक प्रेरणा बन सकती है । फाल्गुनी नायर खुद के दम पर भारत की सबसे धनवान महिला India's Richest Woman बन गई हैं। कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्दी वुमेन लिस्ट Kotak Private Banking Hurun Leading Wealthy Women List 2021 में इन्हें सेल्फ मेड वुमेन के तौर पर पहला स्थान और भारत की कुल अमीर महिलाओं में से दूसरा स्थान हासिल हुआ है। 

नायका की फाल्गुनी नायर 57,520 करोड़ रुपये की कुल वेल्थ के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ Kiran Mazumdar Shaw of Biocon को पीछे छोड़ चुकी हैं और भारत की दूसरी सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन Self Made Women के तौर पर लिस्ट में स्थान बनाया है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्दी वुमेन लिस्ट 2021 में पहले स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन  Chairperson of HCL Technologies रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​Roshni Nadar Malhotra 84,330 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं । 

आपको बता दें कि साल 2021 में स्टॉक एक्सचेंज पर Nykaa की जोरदार लिस्टिंग हुई उसके बाद कॉरपोरेट जगत से लेकर हर तरफ कंपनी की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर Falguni Nayar की चर्चा होने लगी। शेयर बाजार में नायका की जोरदार लिस्टिंग के बाद फाल्गुनी नायर की संपत्ति में 963 फीसदी का शानदार उछाल दर्ज किया गया है। इसके दम पर ही नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर Falguni Nayar देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला अरबपति Billionaire हैं।