फाल्गुनी नायर टॉप 10 सेल्फ-मेड बिलियनेयर महिलाओं में शामिल

Share Us

653
फाल्गुनी नायर टॉप 10 सेल्फ-मेड बिलियनेयर महिलाओं में शामिल
30 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India की बड़ी कंपनी नायका Nykaa की फाउंडर  Founder फाल्गुनी नायर Falguni Nayar को विश्व की 10 सेल्फ-मेड बिलियनेयर लिस्ट Self-Made Billionaire List में शामिल किया गया है। उनका नाम इस लिस्ट में नया है। फाल्गुनी नयार की वेल्थ 7.6 अरब डॉलर बताई गई है। हुरून रिसर्च इंस्टीट्यूट Hurun Research Institute ने यह लिस्ट जारी की है। 58 साल की नायर इस लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। टॉप 10 में जगह हासिल करने वाली वह इकलौती भारतीय Only Indian हैं। इससे पहले वह बायकॉन Bycon की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ Kiran Mazumdar Shaw को पीछे छोड़ इंडिया की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला Self-Made Women बन गई थीं। नायका एक यूनिकॉर्न Unicorn बन चुकी है, जो वेबसाइट और ऐप Website & App के माध्यम से महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट्स Beauty Products बेचती है। इसके कई ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर्स Brick and Mortar Stores भी हैं। पिछले साल नायका ने खुद को स्टॉक एक्सचेंजों Stocks Exchanges में लिस्ट कराया था। इतने कम समय में नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हुरून ने बताया है कि उसकी लिस्ट में 124 सेल्फ-मेड बिलियनेयर महिलाएं शामिल हैं। ये सभी महिलाएं 16 देशों की हैं। मजेदार बात यह है कि जापान Japan, जर्मनी Germany, फ्रांस  France, कनाडा और दक्षिण कोरिया Canada and South Korea ऐसे देश हैं, जिनकी कोई महिला इस लिस्ट में जगह नहीं बना सकी है।