रैटेन इंडिया पावर के एमडी चुने गए अनुभवी ब्रजेश गुप्ता

Share Us

388
 रैटेन इंडिया पावर के एमडी चुने गए अनुभवी ब्रजेश गुप्ता
19 Jul 2022
min read

News Synopsis

रैटेन इंडिया पावर Ratten India Power में मैनेजिंग डायरेक्टर Managing Director के तौर पर ब्रजेश गुप्ता Brajesh Gupta को चुन लिया गया है। कंपनी की ओर से मंगलवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। गौर करने वाली बात ये है कि गुप्ता के बाद औद्योगिक क्षेत्र Industrial Sector में कार्य करने का पिछले तीन दशकों का अनुभव रहा है।

उनके पास नवीकरणीय ऊर्जा Renewable Energy, स्टील Steel, माइनिंग और कॉमोडिटी Mining and Commodity के क्षेत्र में देश और विदेश में कार्य करने का खासा एक्सपीरियंस है। रैटेन इंडिया पावर से पहले ब्रजेश गुप्ता अडाणी इंटरप्राइजेज Adani Enterprises, एस्सार ग्रुप Essar Group, वेलस्पन और अथा ग्रुप Welspun and Atha Group में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। उनके पास अमेरिका US, अरब देशों Arab Countries, ईरान और भारतीय उपमहाद्वीप Iran and the Indian Subcontinent में कार्य करने का अनुभव है।

ब्रजेश गुप्ता की नियुक्ति पर रैटेन इंडिया ग्रुप के चेयरमैन राजीव रैटेन Chairman Rajiv Ratten ने कहा है कि ब्रजेश हमारे ऊर्जा कारोबार Energy Business को नई ऊंचाई देने में मदद करेंगे। वहीं गौरतलब है कि रैटेन इंडिया पावर निजी क्षेत्र की ऊर्जा निर्माता कंपनी है। कंपनी की महाराष्ट्र के अमरावती और नासिक Amravati and Nashik में 2700 एमवी क्षमता के पावर प्लांट्स हैं, इन पर कंपनी ने 18615 करोड़ का इनवेस्टमेंट किया हुआ है।