यूरोप के कार बाजार में भारी गिरावट, निचले स्तर पर पहुंची सेल

News Synopsis
यूरोप Europe में कारों की बिक्री Car Sales निश्चित रूप से काफी कम हो गई है। पिछले महीने यानी जून 2022 में यूरोप में कारों की बिक्री बीते 26 साल में सबसे निचले स्तर पर रही है। जून में यूरोप में सिर्फ 1.06 मिलियन कारें ही बिकी हैं। कुछ कार निर्माता कंपनियों की बिक्री में तो 50 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई है। यह जानकारी यूरोप ऑटोमोबाइल एसोसिएशन Europe Automobile Association से मिली है।
आपको बता दें कि कारों की सेल में आई गिरावट का सबसे ज्यादा असर फॉक्सवैगन ग्रुप Volkswagen Group पर पड़ा है। पिछले साल के जून के मुकाबले इस जून में कंपनी की बिक्री एक चौथाई तक कम रही है। इस साल की पहली छमाही में Stellantis ने भी अब तक की सबसे बड़ी गिरावट सेल्स में देखी और इसकी बिक्री में 21.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वहीं अगर वॉल्वो Volvo की बात करें तो इसके भी भी सेल में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। कंपनी की बिक्री में 47.9 फीसदी की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह डाउनफाल जून महीने का है। वहीं ओवरआल पहली छमाही में वॉल्वो की सेल 28.5 पर्सेंट तक कम हुई। जैगुआर लैंड ग्रुप Jaguar Land ग्रुप की जून सेल सिर्फ 13.2 फीसदी कम हुई पर छमाही में जैगुआर की सेल में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।