News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट

Share Us

347
एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट
25 May 2022
8 min read

News Synopsis

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति World's richest person और इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली Electric car maker कंपनी टेस्ला Tesla के मालिक एलन मस्क Elon Musk को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को टेस्ला के शेयरों Tesla shares में 7% की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद एलन मस्क नेट वर्थ 5.40% घटकर 192.7 अरब डाॅलर हो गई। उनकी नेट वर्थ 26 अगस्त 2021 के बाद अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ब्लूमबर्ग इंडेक्स Bloomberg index में अब भी टाॅप पर बने हुए हैं। उनके और जेफ बेजोस Jeff Bezos के बीच काफी ज्यादा का अंतर है।

जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 127.80 अरब डाॅलर है। मार्च 2022 में आखिरी बार एलन मस्क की संपत्ति 200 अरब डाॅलर के नीचे आ गई थी। हालांकि, तब उन्होंने इससे शानदार रिकवरी की थी। जिसके बाद उनकी संपत्ति बढ़कर 4 अप्रैल 2022 को 288 अरब डाॅलर हो गई थी। इसी दिन उन्होंने ट्विटर में 9% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ट्विटर Twitter के टेक ओवर और फिर बोर्ड से अनुमति के मिलने के बीच कई नए सवालों के खड़े होने से दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। 

दूसरी तरफ आपको बता दें कि ट्विटर डील को लेकर एलन मस्क की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया था कि तब तक यह डील पूरी नहीं होगी जबतक ट्विटर की तरफ से यह बता नहीं दिया जाता कि उसके प्लेटफाॅर्म पर कितने फेक अकाउंट Fake account हैं। वहीं अगर ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथों में जाती है तो उस पर कई बदलाव भी देखने को मिल सकता है। साथ ही कई प्रतिबंधित अकाउंट Restricted account का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है।