Elon Musk ने बताया किससे करते हैं ज्यादा प्यार

News Synopsis
दुनिया का सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ Tesla CEO एलन मस्क Elon Musk इन दिनों ट्विटर Twitter को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से एलन मस्क ने ट्विटर टेकओवर का फैसला लिया है तभी से वे दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यही वजह है कि अब टेस्ला और ट्विटर में से मस्क को कौन ज्यादा प्रिय है इसको लेकर भी लोगों के जेहन में सवाल उठने लगे हैं। लोगों के इन सवालों पर खुद एलन मस्क ने ही विराम लगा दिया है।
मस्क ने अपने ट्वीटर हैंडल अकाउंट Twitter handle account से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के जरिए उन्होंने बताया कि वे ट्विटर और टेस्ला में से किसे ज्यादा प्यार करते हैं। एलन मस्क ने ये बात ऐसे समय में कही है जब ट्विटर की सौदेबाजी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इतना ही ये भी कहा जा रहा है कि, मस्क ट्विटर डील Twitter deal को लेकर भटक गए हैं। हालांकि इन अटकलों के बीच ये सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर एलन मस्क टेस्ला और ट्विटर के बीच किसे ज्यादा पसंद करते हैं। जिसका जवाब खुद मस्क ने दिया है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि टेस्ला मेरे दिमाग में 24 घंटे और सातों दिन रहती है। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक लड़का और दो लड़कियां हैं। तस्वीर के अंदर एक लड़की को टेस्ला जबकि दूसरी लड़की को ट्विटर के तौर पर दिखाया गया है। वहीं इस तस्वीर में एक लड़का भी है, जिसके साथ लड़की (टेस्ला) खड़ी है। जबकि दूसरी लड़की (ट्विटर) सामने से जा रही है। फोटो में लड़का एलन मस्क हैं।