News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

विश्व में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO हैं एलन मस्क

Share Us

1441
विश्व में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO हैं एलन मस्क
30 May 2022
7 min read

News Synopsis

Elon Musk न केवल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति World's Richest Person हैं, बल्कि वे दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले CEO भी हैं। दुनिया की फॉर्च्यून-500 कंपनियों Fortune-500 Companies के सीईओ वेतन के मामले में वह पहले स्थान पर हैं। एलन मस्क Elon Musk के बाद शीर्ष -10 सीईओ में सभी टेक और बायोटेक कंपनियों Tech and Biotech companies के सीईओ हैं। इनमें एपल के टिम कुक Apple's Tim Cook नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स Netflix's Reed Hastings और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला Microsoft's Satya Nadella शामिल हैं। आपको बता दें कि साल 2021 में Elon Musk को कुल 23.5 अरब डॉलर यानी 1.75 लाख करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिले हैं। 

फॉर्च्यून लिस्ट के अनुसार यह किसी सीईओ को मिलने वाला सबसे ज्यादा वेतन है। टेस्ला इस साल फॉर्च्यून-500 कंपनियों में 65वें स्थान पर है। टेस्ला का रेवेन्यू साल-दर-साल 71 फीसदी उछलकर 2021 में 53.8 अरब डॉलर हो गया। वहीं दूसरी ओर एपल के सीईओ टीम कुक की सैलरी 770.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 5700 करोड़ रुपये है।

गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स Bloomberg Billionaires Index के अनुसार एलन मस्क 224 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वैसे इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 46.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसक बाद भी वो विश्व के सबसे रईस व्यक्ति बने हुए हैं। फॉर्च्यून की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वॉलमार्ट Walmart वर्तमान में वर्ष 2022 में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। उसके बाद अमेज़ॅन Amazon फिर ऐप्पल Apple सीवीएस हेल्थ CVS Health यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप United Health Group एक्सॉन मोबिल Exxon Mobil बर्कशायर हैथवे Berkshire Hathaway और गूगल का नंबर Google आता है।