News In Brief World News
News In Brief World News

एलन मस्क का है सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट, खुद बताई यह बात

Share Us

393
एलन मस्क का है सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट, खुद बताई यह बात
10 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क Tesla CEO Elon Musk अक्सर सोशल मीडिया Social Media पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने पोस्ट और स्टेटमेंट Posts and Statements को लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक सबसे लोकप्रिय ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। इसी के साथ, हाल ही में मस्क ने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट Secret Instagram Account होने की बात स्वीकार की है। मस्क के 102.9 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स Twitter Followers हैं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर केवल 54 फॉलोअर्स हैं, जिनका इस्तेमाल वह निजी कारणों से करते हैं।

मस्क ने पॉडकास्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम अगले स्तर का ‘थर्स्ट ट्रैप’ है। उन्होंने माना कि इंस्टा पर एकाउंट बनाने के बाद वे ज्यादा सेल्फी लेने लगे हैं। मस्क ने कहा कि मैंने खुद को ऐसी चीजें करते हुए पाया, जो कभी नहीं किया। मैं क्यों कर रहा हूं। मुझे बात समझ आई ज्यादा से ज्यादा लाइक्स के लिये। एक ट्विटर यूजर ने मस्क को कहा था कि सोशल मीडिया ऐप पर उसके शून्य फॉलोअर्स है। इसके जवाब में मस्क ने कहा था कि ऐसा नहीं है, उनके करीब 54 फॉलोअर्स हैं।

आपको बता दें कि मस्क कुछ दिन पहले 44 अरब डॉलर के सौदे में ट्विटर का टेकओवर Twitter Takeover करने की प्रक्रिया में थे। लेकिन मस्क अब उससे पीछे हट गए हैं।उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग पर स्पैम खातों Spam Accounts की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। डील से हटने के लिए ट्विटर ने मस्क पर मुकदमा भी किया है। जिसकी सुनवाई अक्टूबर में की जायेगी। मस्क ने हाल ही में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल Twitter CEO Parag Agarwal को मंच के फर्जी खातों पर सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी थी।