श्रीलंका में महंगाई से इकोनॉमी बर्बादी की कगार पर

Share Us

384
श्रीलंका में महंगाई से इकोनॉमी बर्बादी की कगार पर
28 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India के पड़ोसी देश श्रीलंका Sri Lanka की अर्थव्यवस्था Economy की हालत पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। यहां की अर्थव्यवस्था पहले ही मुश्किल में थी लेकिन अब हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। श्रीलंका की आबादी लगभग करीब 2.2 करोड़ के आस-पास है। इस देश में महंगाई Inflation बेहिसाब बढ़ रही है।  श्रीलंका में महंगाई ने हालत बद से बदतर कर दी है। दूध Milk, ब्रेड Bread, चीनी Sugar, चावल Rice जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजमर्रा की चीजों Furious protests को आबादी के बड़े हिस्से के लिए खरीदना मुश्किल हो रहा है। ईधन के लिए पंप पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। सरकार के खिलाफ लोगों के उग्र विरोध की खबरें अब आने लगी हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए सरकार ने गैस स्टेशनों Gas stations पर मिलिट्री तैनात Military deployed कर दी है। एक दर्जन से ज्यादा शरणार्थियों Refugees के तमिलनाडु Tamil Nadu पहुंचने की भी खबर है। श्रीलंका अपनी जरूरतों के लिए ज्यादातर चीजें आयात Imports करता है। इसमें दवा से लेकर ऑयल तक शामिल हैं। उसके कुल आयात में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स Petroleum products की हिस्सेदारी पिछले साल दिसंबर में 20 फीसदी थी। पिछले कुछ समय से श्रीलंका की सरकार जरूरी चीजों का आयात करने में नाकाम रही है। इससे वहां जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है।