News In Brief Government Policies
News In Brief Government Policies

द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन

Share Us

457
द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन
24 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

राष्ट्रपति पद President's post के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन National Democratic Alliance की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू Droupadi Murmu आज अपना नामांकन President Nominations दाखिल करेंगी। मुर्मू के नामांकन में प्रधानमंत्री मोदी Prime Minister Modi रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defense Minister Rajnath Singh और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Union Home Minister Amit Shah समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा BJP National President JP Nadda मुर्मू के के प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे। इससे पहले मुर्मू ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पीएम ने कहा था कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की देश भर में तथा समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। 

नामांकन को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan ने ट्वीट कर लिखा है कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति पद female presidential candidate की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक first supporter in nomination paper के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव presidential election के लिए 29 जून नामांकन की अंतिम तारीख है। देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha को उम्मीदवार बनाया है। ऐसा लग रहा है कि मुर्मू का देश की  पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति country's first tribal woman president बनना लगभग तय है।