News In Brief Government Policies
News In Brief Government Policies

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी से मांगा समर्थन

Share Us

300
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी से मांगा समर्थन
25 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

राष्ट्रपति चुनाव 2022 Presidential Election 2022 के लिए एनडीए NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद उम्मीदवार Presidential Candidate द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu ने शुक्रवार को अपना नामांकन Nomination दाखिल किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defense Minister Rajnath Singh गृह मंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजदू रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक बने जबकि राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। वहीं, एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल TMC chief and West Bengal CM की सीएम ममता बनर्जी Mamata Banerjee से समर्थन की अपील की। 

मुर्मू ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की और अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। द्रौपदी मुर्मू के इस फोन का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं, लेकिन समर्थन पर ममता ने हामी नहीं भरी। इसकी सबसे बड़ी वजह टीएमसी से इस्तीफा देने वाले यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha को विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। जो  27 जून को अपना नामांकन करेंगे। 

इसके अलावा, द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Congress President Sonia Gandhi और एनसीपी प्रमुख शरद पवार NCP chief Sharad Pawar से भी फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। पीटीआई PTI के अनुसार ममता बनर्जी समेत तीनों नेताओं ने मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिकता के तौर पर विपक्षी दल के नेताओं को ये फोन किया है। उन्हें फिलहाल अब किसी अन्य दल के समर्थन की जरूरत नहीं है। इनका राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा है। 

#PresidentialElection2022
#DraupadiMurmu