द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीजेआई ने दिलाई शपथ

News Synopsis
द्रौपदी मुर्मू Draupadi Murmu ने देश के 15वें राष्ट्रपति 15th President of the country के रूप में शपथ ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण Chief Justice of the Supreme Court NV Raman ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले झारखंड की राज्यपाल Governor of Jharkhand भी रह चुकी हैं।
शपथ ग्रहण से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह पहले राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी Mahatma Gandhi को श्रंद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Ram Nath Kovind और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक औपचारिक जुलूस में संसद भवन Parliament House पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में कहा कि मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे इस निर्वाचन में देश के गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैंने ओडिशा के गांव से जीवन यात्रा शुरू की है। ये पद मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के गरीबों की उपलब्धि है। लोकतंत्र की शक्ति से यहां पहुंची हूं। मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। आगे उन्होंने कहा कि जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव Amrit Festival of Independence मना रहे हैं। आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा।