मंदी की आशंका के बीच 100 डॉलर से नीचे पहुंची कच्चे तेल की कीमत

Share Us

229
मंदी की आशंका के बीच 100 डॉलर से नीचे पहुंची कच्चे तेल की कीमत
07 Jul 2022
min read

News Synopsis

ग्लोबल लेवल Global Levels पर मंदी की आशंका Recession Expectations के बीच क्रूड ऑयल Crude Oil यानी कच्चे तेल की कीमतें अब लगातार नीचे आने लगी हैं। मौजूदा वक्त में भी इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। बीते दिन अमेरिकी बेंचमार्क US Benchmarks क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। विशेषज्ञों की मानें तो, आर्थिक मंदी की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों Petroleum Substances की मांग में गिरावट आ सकती है।

मंदी की वजह से क्रूड ऑयल के रेट में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी Firm City ने दावा किया कि इस साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती हैं। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट West Texas Intermediate (WTI) क्रूड 8.4 फीसदी यानी 9.14 डॉलर की गिरावट के साथ 99.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

इससे पहले मई में इंटरमीडिएट क्रूड Intermediate Crude का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरा था। सिटी ग्रुप ने दावा किया है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट सिर्फ इस साल नहीं, बल्कि अगले साल भी जारी रह सकती है। 2023 के अंत तक क्रूड ऑयल का भाव गिरकर 45 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है।