Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की टीम ने स्विट्जरलैंड को दी शिकस्त

Share Us

1085
Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की टीम ने स्विट्जरलैंड को दी शिकस्त
29 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

Cristiano Ronaldo: दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो Cristiano Ronaldo की लीडरशिप में उतरे पुर्तगाल Portugal ने कतर में चल रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप FIFA Football World Cup के प्री-क्वार्टर फाइनल Pre-quarter-finals में एंट्री कर ली है। रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल नॉकआउट राउंड knockout rounds में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी है। पुर्तगाल से पहले फ्रांस और ब्राजील  France and Brazil ने टॉप-16 में जगह बनाई है। कतर के लुसैल स्टेडियम Lusail Stadium in Qatar में सोमवार-मंगलवार की रात खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा।

वहीं हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड Manchester United से अलग हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी स्कोर नहीं कर सके। पहले हाफ में पुर्तगाली टीम Portuguese team का एक भी शॉट ऑन टारगेट नहीं रहा। पहले हाफ में उरुग्वे के पास बढ़त बनाने का अच्छा मौका था, लेकिन रोड्रिगो बेंटानकुर उसे भुना नहीं सके। बेंटानकुर तीन पुर्तगाली डिफेंडरों Portuguese defenders को छकाते हुए गोल पोस्ट के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन, बॉल को गोलकीपर डिओगो कोस्टा goalkeeper Diogo Costa से पार नहीं करा सके। यहां कोस्टा ने शानदार बचाव किया।

हाफ टाइम के कुछ देर बाद पुर्तगाल की ओर से 54वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीस Bruno Fernandes ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार गोल दागा। तय 90 मिनट तक यही स्कोर लाइन रही। फिर एक्सट्रा टाइम extra time  में (93वें मिनट) ब्रूनो फर्नांडीस ने ही पेनल्टी पर दूसरा गोल कर दिया। पुर्तगाल की 2 मैचों में यह दूसरी जीत है। जिसके चलते वह ग्रुप-H में 6 अंकों के साथ टॉप पर है।

21 Nov 2022

LAST UPDATED

Cristiano Ronaldo: आज के दौर में रोनाल्डो Ronaldo को कौन नहीं जानता, वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं खबर के मुताबिक फीफा विश्व कप FIFA World Cup 2022 से पहले पुर्तगाल के स्टार फॉर्रवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो Cristiano Ronaldo ने शनिवार को न्यूयॉर्क New York में मैडम तुसाद म्यूजियम Madame Tussauds Museum में अपनी नई मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने पांचवें विश्व कप में रोनाल्डो कतर Qatar में एक बार फिर पुर्तगाल Portugal की अगुवाई करते दिखेंगे। इस टूर्नामेंट से पहले टाइम्स स्क्वायर के आसपास उनके फैंस बड़ी संख्या में जमा हो गए।

इसके बाद रोनाल्डो का चेहरा सभी होर्डिंग पर दिखाई दिया। उन्होंने इस दौरान अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। रोनाल्डो ने अपने मोम के पुतले के अनावरण का वीडियो सोशल मीडिया Social Media पर शेयर किया। रोनाल्डो पिछले कुछ दिनों में ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन British Journalist Piers Morgan के साथ अपने विवादास्पद इंटरव्यू के लिए चर्चा में रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके क्लब, मैनचेस्टर यूनाइटेड Manchester United ने उन्हें धोखा दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रबंधक एरिक टेन हाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उन्हें क्लब से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को यूनाइटेड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि रोनाल्डो के इंटरव्यू को लेकर उचित कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जुलाई 2021 में जुवेंटस से युनाइटेड में फिर से शामिल हुए रोनाल्डो ने पिछले सीजन में 24 गोल किए। जबकि, यूनाइटेड का प्रदर्शन खराब रहा और यह टीम चैंपियंस लीग Champions League के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई।

वहीं रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल इस फीफा विश्व कप Last World Cup में अपने अभियान की शुरुआत 24 नवंबर को घाना के खिलाफ करेगी। रोनाल्डो ने यह स्वीकार कर लिया है कि यह उनका आखिरी विश्व कप है और वह विश्व कप जीतना चाहते हैं।