शेन वार्न के निधन से सकते में क्रिकेट जगत

Share Us

739
शेन वार्न के निधन से सकते में क्रिकेट जगत
05 Mar 2022
8 min read

News Synopsis

शुक्रवार Friday का दिन विश्व क्रिकेट World Cricket के लिए बुरी खबर लेकर आया। शुक्रवार यानी 4 मार्च को दुनिया के महानतम लेग स्पिनर Greatest Leg Spinner शेन वार्न Shane Warne ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऑस्ट्रेलिया Australia के जादुई लेग स्पिनर शेन वॉर्न का आकस्मिक निधन Accidental Death की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सिर्फ 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न ने इस दुनिया को छोड़ दिया। थाईलैंड Thailand में अपने विला Villa में इस महान गेंदबाज Great Bowler शेन वार्न का निधन हुआ। जहां वह पिछले कुछ वक्त से रह रहे थे। वॉर्न के निधन ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। कुछ दिनों पहले तक ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड Australia-England के बीच एशेज सीरीज Ashes Series में कॉमेंट्री Commentary कर रहे और बल्कि शुक्रवार सुबह तक ट्वीट कर रहे शेन वॉर्न को लेकर आई इस खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया है। निधन की खबर आने के बाद पूरा क्रिकेट जगत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। ऑस्ट्रेलियाई चैनल फॉक्स स्पोर्ट Fox Sport ने शेन वॉर्न की मैनेजमेंट कंपनी Management Company के हवाले से बताया कि दिग्गज लेग स्पिनर थाईलैंड के अपने विला में थे, जहां वह बेहोश हालात में मिले, लेकिन डॉक्टरों की टीम की पूरी कोशिश के बाद भी उन्हें ठीक नहीं कर सकी। इसके अनुसार शेन वॉर्न का संदिग्ध दिल का दौरा suspected heart attack पड़ने से निधन हुआ है।