News In Brief Government Policies
News In Brief Government Policies

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू

Share Us

339
देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू
21 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

देश को आदिवासी समुदाय से पहला राष्ट्रपति मिल सकता है। यह भी तय हो जाएगा कि मौजूदा राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद  President Ram Nath Kovind का उत्तराधिकारी कौन होगा। आपको बता दें कि देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार यानी 18 जुलाई को मतदान हुआ था। गुरुवार आज सुबह 11 बजे से संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है और शाम तक इसके नतीजे भी आ जाने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में सत्तारूढ़ राजग की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। मुर्मू का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी है और उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि श्री रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा। संसद में कुल 99 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के लिए मुख्य रिटर्निग अधिकारी राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी की निगरानी में मतगणना होगी। संसद भवन में कमरा नंबर 63 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सभी राज्यों से मंगलवार को ही मतपेटियां संसद भवन पहुंच गई थीं। सांसदों के मतों की गणना होने के बाद मोदी रुझानों के बारे में जानकारी देंगे। उसके बाद 10 राज्यों की मतगणना के बाद फिर रुझान के बारे में बताएंगे। 20 राज्यों की मतगणना के बाद एक बार फिर वह नवीनतम जानकारी देंगे और उसके बाद सभी मतों की गिनती के बाद अंतिम निर्णय की घोषणा करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उत्‍तर प्रदेश, गुजरात, असम आदि राज्‍यों में क्रास वोटिंग हुई। माना जा रहा है कि ज्‍यादातर सदस्‍यों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। गुजरात में एनसीपी विधायक NCP MLA ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट दिया। ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम Congress MLA Mohammad Mukim ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। वहीं करीब 13 विधायक और सांसद वोट नहीं डाल सके थे।

लास्ट अपडेटेड- 19/07/2022 

सियासी गहमा-गहमी और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच राष्ट्रपति चुनाव Presidential election के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब 21 जुलाई को पता चल जाएगा कि देश का नया राष्ट्रपति new President of the country कौन बनेगा। चुनाव आयोग Election Commission ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4809 वोटों में से 4,796 वोट डाले गये हैं। यानी कुल 13 सदस्यों (सांसद और विधायक) ने वोट नहीं डाला। इसका मतलब यह हुआ कि कुल 99 फीसदी वोटिंग हुई है।

चुनाव आयोग ने बताया कि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी Chhattisgarh, Goa, Gujarat, Himachal Pradesh, Kerala, Karnataka, MP, Manipur, Sikkim, Tamil Nadu and Puducherry में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100 फीसदी वोटिंग हुई है। राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सभा के महासचिव Secretary General of Rajya Sabha पीसी मोदी PC Modi ने बताया कि संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू NDA candidate Draupadi Murmu और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा opposition candidate Yashwant Sinha के बीच मुकाबला है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू के जीतने के आसार हैं।

इसके साथ ही दिल्ली में संसद भवन Parliament House in Delhi में सांसदों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा Home Minister Amit Shah and BJP President JP Nadda ने भी वोट डाला। वहीं राज्यों की विधानसभाओं में मुख्यमंत्रियों और विधायकों ने नए महामहिम के लिए वोट डाले। चुनाव के दौरान जमकर क्रॉस वोटिंग cross voting भी हुई। विपक्ष के कई विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेस, NCP और समाजवादी पार्टी के विधायक शामिल हैं।