नोएडा के ट्विन टॉवर के ढहने का काउंटडाउन शुरू, फैलेगा प्रदूषण

Share Us

403
नोएडा के ट्विन टॉवर के ढहने का काउंटडाउन शुरू, फैलेगा प्रदूषण
26 Aug 2022
min read

News Synopsis

नोएडा Noida में स्थित सुपरटेक Supertech के दो टावरों towers को गिरानेे की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सेक्टर-93 ए स्थित सुपरटेक के दो टावरों को गिराया जाना है। 28 अगस्त को 32 मंजिला ये इमारतें मलबे में तबदील हो जाएंगी। एक अनुमान के मुताबिक इस प्रक्रिया से 60 हजार टन मलबा निकल सकता है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों large buildings के गिरने का नजारा अब तक आपने टीवी में ही देखा होगा। ज्यादातर मामलों में इनके गिरने के पीछे प्राकृतिक आपदाएं natural calamities होती रही हैं, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को यह प्रक्रियाबद्ध तरीके से किया जाना है।

जाहिर है आसपास की संपत्ति या इमारतों को कोई नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था करने में व्यस्त हैं। जबकि इस डिमोलेशन demolition के कारण संपत्ति के जोखिम के साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियां भी अधिकारियों के मन में बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों health experts का कहना है कि दोनों टावरों के डिमोलेशन प्रक्रिया demolition process की देखरेख कर रहे अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी इस खतरे को गंभीरता से लेने और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

टावरों के ध्वस्त होने के बाद छोटे कणों वाली धूल का विस्फोट आकाश में उठने की आंशका है। बड़े कण तो जल्दी ही जमीन पर आ जाएंगे लेकिन इस डिमोलेशन के कारण उत्पन्न छोटे-छोटे कणों के लंबे समय तक हवा में मौजूद रहने का खतरा है। जिसके कारण आसपास रह रहे लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है।