मुंबई में सीएनजी के बढ़े दाम, कार चलाना हुआ महंगा

News Synopsis
देश में ईधन Fuel की कीमतो में लगातार बढ़ोतरी होती चली जा रही है। चाहे वह डीजल-पेट्रौल Diesel-Petrol हो या फिर सीएनजी या पीएनजी CNG or PNG। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई Mumbai शहर में एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। इससे शहर में सीएनजी कार चलाना और महंगा Expensive हो जाएगा है। महानगर गैस लिमिटेड Mahanagar Gas Limited (एमजीएल) ने सीएनजी की खुदरा कीमत CNG Retail Price में 4 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है।
जबकि, कंपनी ने पाइप वाली रसोई गैस PNG का खुदरा मूल्य नहीं बढ़ाया है। कंपनी ने कहा है कि प्राकृतिक गैस आपूर्ति Natural Gas Supply की लागत में 110 फीसदी की भारी वृद्धि के बाद दाम बढ़ाए गए हैं। एमजीएल ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार आधी रात से सीएनजी की कीमत 76 रुपए प्रति किलो होगी और घरेलू पीएनजी Domestic PNG की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।