केंद्र सरकार ने 8 साल में दी इतने लाख लोगों को नौकरी

News Synopsis
केंद्र सरकार Union Government ने लोकसभा Loksabha को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती एजेंसियों Recruitment Agencies द्वारा 7.22 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गई है। लोकसभा में ए रेवंत रेड्डी A Revanth Reddy के प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह Minister of State for Personnel Dr. Jitendra Singh ने यह जानकारी दी है।
कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये भर्ती एजेंसियों द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों की संख्या 7,22,311 है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अब तक 22,05,99,238 आवेदन प्राप्त हुए थे। सिंह द्वारा निचले सदन में पेश किये गए आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 में 1,86,71,121 आवेदन, 2020-21 में 1,80,01,469 आवेदन, 2019-20 में 1,78,39,752 आवेदन, 2018-19 में 5,09,36,479 आवेदन प्राप्त हुए थे।
आपको बता दें कि इससे पहले जितेंद्र सिंह ने ही पिछले बुधवार यानी 20 जुलाई 2022 को लोकसभा में दिए एक लिखित जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के कई विभागों में 1 मार्च 2022 तक 9 लाख 79 हजार पद खाली थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने पिछले महीने यानी जून 2022 में कहा था कि उनकी सरकार साल 2024 से पहले करीब 10 लाख लोगों को अलग-अलग सरकारी विभागों Government Departments में नौकरी पर रखेगी।