खगोलीय पिंडों की आज रात होगी मुलाकात

Share Us

1212
खगोलीय पिंडों की आज रात होगी मुलाकात
09 Nov 2021
2 min read

News Synopsis

आज की रात आसमान में बहुत ही अद्भुत नज़ारे देखने को मिलेंगे जो हमें आकाश की रहस्य्मयी जानकारियों से अवगत कराएंगे। वैसे तो इस नज़ारे को देखने के लिए हमें दूरबीन की अनिवार्यता होती है, लेकिन आज शुक्र की चमक को छोड़कर आपको दूरबीन से भी कुछ नहीं दिखेगा। आज रात खगोलीय पिंडों की  मुलाकात होगी जिनमें चंद्रमा, शुक्र, बृहस्पति और शनि एक साथ दिखाई देने वाले हैं। खगोलविदों के अनुसार सूर्यास्त के लगभग 30 मिनट उपरान्त  दक्षिण-पश्चिम दिशा में हम चंद्रमा को शुक्र के बाईं ओर देख पाएंगे और इसके ऊपर बृहस्पति और शनि चमकते हुए दिखाई देंगे। सबसे ख़ास बात तो यह कि यह खगोलीय पिंड एक लाइन में दिखेंगे।