अमेरिकी दफ्तरों में आरामदायक पहनावे का ट्रेंड

Share Us

1276
अमेरिकी दफ्तरों में आरामदायक पहनावे का ट्रेंड
18 Dec 2021
7 min read

Blog Post

कोरोना महामारी Covid-19 Pandemic ने देश और दुनिया के लोगों के जीने का तरीका काफी बदल दिया है। सामान्य जिंदगी जी रहे इंसान को महामारी ने बदलने पर मजबूर भी किया है। इसके कुछ अच्छे और बुरे पहलू निकलकर सामने आते हैं।

कोरोना महामारी Covid-19 Pandemic ने देश और दुनिया के लोगों के जीने का तरीका काफी बदल दिया है। सामान्य जिंदगी जी रहे इंसान को महामारी ने बदलने पर मजबूर भी किया है। इसके कुछ अच्छे और बुरे पहलू निकलकर सामने आते हैं। आज हम बात करने वाले हैं कि, किस तरह लोगों के कपड़े पहनने का अंदाज महामारी के बाद बदलता जा रहा है और यह सोच इस तरह बदली है कि, लोग आरामदायक और सुकून देने वाले कपड़े Casual Wear पहनना पसंद कर रहे हैं। जहां पहले दफ्तरों में लोग फॉर्मल कपड़े Formal Wear पहनना पसंद करते थे, महामारी और लॉकडाउन खुलने के बाद अब यह नजरिया बदलता जा रहा है। 

कई आंकड़ों में पता चला है कि, अमेरिकी दफ्तर American Offices जब से खुले हैं, तब से वहां काम कर रहे लोग आरामदायक कपड़े पहनकर ऑफिस जाना चाहते हैं, क्योंकि महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगा था, तो वे घर पर रहकर आरामदायक कपड़ों में काम किया करते थे और अब इसकी आदत हो चुकी है। इस आदत को रोक पाना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

क्या कहते हैं शोध

क्लारना बैंक एबी Klarna Bank AB के द्वारा एक सर्वे किया गया, जिसके अनुसार अमेरिका के लगभग आधे कर्मचारी आरामदायक कपड़े पहनना चाहते हैं, इसके अलावा ऑनलाइन रिटेल मार्केट वनकिन oneKIN की फाउंडर जेनिफर गोमेज Jennifer Gomez  का कहना है कि, जब कर्मचारी अपनी आरामदायक स्थिति से दफ्तर लौट रहे हैं तो वह किसी की बात सुन नहीं पाएंगे, सभी कंपनियों को इस बात से तालमेल बिठाना चाहिए। इसके साथ ही स्लेक फ्यूचर फोरम Slack Future Forum का सर्वे कहता है कि, अमेरिका में 81% अश्वेत Black पूरी तरह घर से या कुछ दिन दफ्तर और कुछ दिन घर से काम करना चाहते हैं।

कपड़े पहने का अंदाज किस तरह बदला

पहले के समय लोग फॉर्मल और सूट पहनकर मीटिंग में जाया करते थे, लेकिन महामारी के दौरान टी-शर्ट और ब्लेजर में भी यह काम चलने लगा, अब आलम यह है कि, ब्लेजर और टी-शर्ट में दफ्तर में भी मीटिंग होने लगी है। महिलाओं की बात की जाए तो चमकीले लिपस्टिक, अनोखे इयररिंग, स्टाइलिस्ट ब्रेसलेट और अन्य आरामदायक कपड़ों और परिधनों को भी इस्तेमाल में लाया जाने लगा है। इसे लेकर कपड़ों के कई स्टाइलिश बताते हैं कि मौजूदा दौर ने रहन-सहन Lifestyle को सरल बना दिया है।

जिस तरह पहले पैंट् Pant पहनी जाती थी अब पेंट पहनने का अंदाज भी बदल गया है। पहले किसी भी तरह की पैंट् पहनकर ऑफिस नहीं जाया जा सकता था, लेकिन अब हल्की और आरामदायक पैंट्स को तवज्जो दी जा रही है। आजकल पैंट्स को दो श्रेणियों में बांट दिया गया है एक होती है हार्ड Hard और एक होती है एक सॉफ्ट Soft। मौजूदा दौर में सॉफ्ट पेंट को ज्यादा पहना जा रहा है।

इसके चलते कई जींस Jeans बनाने वाली कंपनियों ने अपना काम बंद कर दिया है और वे अब जॉगर्स Joggers और अन्य आरामदायक कपड़े बनाने पर काम कर रहे हैं। जींस बनाने वाली कंपनी ट्रू रिलीजन True Religion ने अपने बिजनेस में बदलाव करते हुए हुडी Hudi, जॉगर्स और टी-शर्ट T-shirts बनाने पर काम किया है।

लोगों की सोच भी बदली 

बदलते माहौल में लोग इलास्टिक बेल्ट वाले खाकी पेंट Elastic Cargo Pant, लूज फिटिंग और आरामदेह कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। पहले के दौर में सूट Suit पहने व्यक्ति को देख लगता है कि, वह पैसे वाला है, लेकिन आजकल हुडी पहना व्यक्ति रईस Rich माना जाता है।

लोग स्थानीय सामान खरीदने पर ध्यान दे रहे हैं। नियमों के बजाय सरलता को अपनाया जा रहा है। किसी ब्रांड की खासियत और उसकी कीमत पर लोगों ने जोर देना शुरू कर दिए है।