News In Brief World News
News In Brief World News

Burkina Faso Military Coup: बुर्किना फासो में सैन्य तख्तापलट, प्रदर्शनकारियों ने फूंका दूतावास

Share Us

417
Burkina Faso Military Coup: बुर्किना फासो में सैन्य तख्तापलट, प्रदर्शनकारियों ने फूंका दूतावास
03 Oct 2022
min read

News Synopsis

Military Coup in World: पश्चिमी अफ्रीका West Africa में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्रांसीसी दूतावास French Embassy की खबर सामने आई। पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो ​​Burkina Faso की राजधानी औगाडोउगोउ Ouagadougou में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने फ्रांसीसी दूतावास पर हमला कर दिया। देश में तख्तापलट Coup करने वाले नए नेता कैप्टन इब्राहिम त्राओरे Captain Ibrahim Traore के समर्थकों ने फ्रांस पर सत्ता से बेदखल किए अंतरिम राष्ट्रपति लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा President Lieutenant Colonel Paul Henri Sandougo Damiba को पनाह देने का आरोप लगाया है। जबकि, फ्रांसीसी प्राधिकारियों French Authorities ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

देश में सैनिकों ने शुक्रवार देर रात सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने डामिबा को महज नौ महीने बाद ही सत्ता से बेदखल करने की घोषणा की। डामिबा पर इस्लामिक चरमपंथियों की बढ़ती हिंसा से निपटने में नाकाम रहने का आरोप है। एक जुंटा प्रवक्ता की टिप्पणियों ने शनिवार को औगाडोउगोउ में गुस्सा भड़काने का काम किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में निवासियों को फ्रांसीसी दूतावास के पास जलती हुई मशालें लेकर देखा गया और अन्य तस्वीरों में परिसर में आग की लपटें उठती हुई देखी गईं।

बुर्किना फासो के दूसरे सबसे बड़े शहर बोबो दियोलासो में गुस्साई भीड़ ने एक फ्रांसीसी संस्थान में भी तोड़फोड़ की। डामिबा का अभी कुछ अता-पता नहीं चला है। बहरहाल, फ्रांस के विदेश मंत्रालय French Foreign Ministry ने कड़े शब्दों में एक बयान जारी कर कहा, 'हम बुर्किना फासो में हुए घटनाक्रम में कोई हाथ होने से औपचारिक रूप से इनकार करते हैं, जिस अड्डे पर फ्रांसीसी सेना है, वहां कभी पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा नहीं रहे।'