BSA ने भारत में नई बाइक Scrambler 650 लॉन्च किया
News Synopsis
मशहूर मोटरसाइकल ब्रैंड BSA ने भारत में अपनी नई बाइक Scrambler 650 को ऑफिसियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहली बार इस मोटरसाइकल को बर्मिंघम मोटरसाइकल लाइव शो में दिखाया था, अब यह भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। क्लासिक लीजेंड्स (Classic Legends) की यह बाइक भारत में सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर Bear 650 को टक्कर देगी। आइए आपको इस मोटरसाइकल की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।
कीमत कितनी है?
सबसे पहले बात करते हैं, कीमत की। BSA ने इस मोटरसाइकल को तीन शानदार रंगों रेवन ब्लैक (Raven Black), विक्टर येल्लो (Victor Yellow) और ठंडर ग्रे (Thunder Grey) में पेश किया है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,24,950, ₹3,32,950 और ₹3,40,950 है।
इंजन और पावर
कंपनी ने मोटरसाइकल में 652cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 44.5 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे ऑफ-रोडिंग के हिसाब से सेट किया गया है। कंपनी का दावा है, कि इसका इंजन लो और मिड-रेंज में अच्छा परफॉर्म करता है। शहर की सड़कों के साथ-साथ बाइक को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आराम से चलाया जा सकता है।
डायमेंशन और एर्गोनॉमिक्स
BSA Scrambler 650 को इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यह लंबी राइड्स और एडवेंचर दोनों के लिए आरामदायक रहे, इसकी सीट हाइट 820 mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए सही बैठती है, जबकि 1465 mm का व्हीलबेस बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी देता है।
187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी आसानी से चलने लायक बनाता है, वहीं 12 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की राइड्स के लिए काफी है।
सबसे खास बात इसका सीधा बैठने का पोजिशन है, जिससे राइडर को लंबी दूरी तय करते समय कम थकान होती है, और सफर ज्यादा आरामदायक बनता है।
डिजाइन और फीचर्स
BSA Scrambler 650 देखने में काफी रफ-एंड-टफ और मॉडर्न लगती है।
लुक - इसमें गोल हेडलाइट, ऊंचा फ्रंट मडगार्ड, ऊंचा हैंडल बार, ऊपर की तरफ मुड़ा हुआ साइलेंसर और स्पोर्टी नंबर प्लेट्स दी गई हैं। गोल्ड स्टार मॉडल की तुलना में इसमें क्रोम कम और ब्लैक-फिनिश ज्यादा दी गई है, जो इसे शानदार लुक देती है।
टायर और व्हील्स - खराब रास्तों पर अच्छी पकड़ के लिए इसमें पिरेली (Pirelli) के टायर दिए गए हैं। आगे का पहिया 19 इंच और पीछे का 17 इंच का है।
खास फीचर्स - इसमें सेफ्टी के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल और पीछे के पहिए के लिए स्विचेबल ABS (जरूरत पड़ने पर बंद किया जा सकने वाला) दिया गया है।
ब्रेक्स - सुरक्षा के लिए बाइक में ब्रेम्बो के पावरफुल ब्रेक्स दिए गए हैं। आगे 320 mm का डिस्क और पीछे 255 mm का डिस्क ब्रेक है।
ग्राउंड क्लीयरेंस - इसमें 187 mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, ताकि बड़े पत्थरों और गड्ढों से बाइक टकराए नहीं।
वारंटी और सर्विस
BSA ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए बेहतरीन सर्विस भी पैकेज दे रही है। कंपनी बाइक के साथ 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 8 साल तक की रोड-साइड असिस्टेंस (RSA) की सुविधा भी है। देश भर में कंपनी के 400 से ज्यादा सर्विस सेंटर उपलब्ध हैं।


