News In Brief Auto
News In Brief Auto

BMW F 450 GS इस हफ्ते होगी लॉन्च

Share Us

29
BMW F 450 GS इस हफ्ते होगी लॉन्च
20 Apr 2026
min read

News Synopsis

BMW F 450 GS की भारत में एंट्री एडवेंचर बाइक सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है, 23 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाली ये बाइक दमदार 420cc इंजन, हल्के वजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी, KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan जैसी बाइक्स को सीधी चुनौती देने वाली इस GS बाइक की पूरी डिटेल जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

BMW F 450 GS की प्री-बुकिंग्स भारत में शुरू हो चुकी है, इंडियन मार्केट में इसे ऑफिसियल रूप से 23 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा, TVS मोटर्स के होसुर प्लांट में निर्मित ये एडवेंचर बाइक BMW Motorrad की एंट्री-लेवल GS सीरीज में नया चैप्टर जोड़ेगी, KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan जैसी बाइक्स को टक्कर देने वाली F 450 GS हल्के वजन, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ एडवेंचर राइडर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है।

ये बाइक A2 क्लास लाइसेंस के अनुकूल है, और एवरीडे की राइडिंग से लेकर ऑफ-रोड एडवेंचर तक हर स्थिति में मजबूत प्रदर्शन देगी, अगर आप आने वाले दिनों में एक प्रीमियम बाइक खरीदने का प्लान करे हैं, तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकती है, आइए डिजाइन से लेकर इसके इंजन और पावर तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं।

डिजाइन अपडेट

BMW F 450 GS का डिजाइन अपनी बड़ी सिब्लिंग R 1300 GS से इंस्पायर्ज है, जो इसे आइकॉनिक GS फैमिली का ट्रू मेंबर बनाता है, इसमें फ्रंट पर शार्प बीक स्टाइल फेयरिंग, मस्कुलर टैंक एक्सटेंशन्स, एक्सपोज्ड फ्रेम और स्लिम टेल सेक्शन है, जो एडवेंचर लुक को एथलेटिक बनाता है, फुल LED हेडलाइट्स, विंडस्क्रीन और मल्टीपल सीट ऑप्शन्स (स्टैंडर्ड स्प्लिट-टाइप या रैली सीट) उपलब्ध हैं।

19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय क्रॉस-स्पोक व्हील्स डुअल-पर्पस टायर्स (100/90-19 फ्रंट, 130/80-17 रियर) के साथ ऑफ-रोड क्षमता बढ़ाते हैं, कुल मिलाकर डिजाइन कॉम्पैक्ट, आक्रामक और लंबी दूरी की टूरिंग के लिए परफेक्ट है, वजन मात्र 175-178 किलोग्राम होने से हैंडलिंग बेहद आसान और प्लेफुल है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

F 450 GS में मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स का अच्छा बैलेंस है, 6.5-इंच कलर TFT डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है, चार राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS (कोर्नरिंग ABS कुछ वेरिएंट्स में) और हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (बेसिक वेरिएंट को छोड़कर) और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड हैं, टॉप GS Trophy वेरिएंट में ईज़ी राइड क्लच (ERC) मिलता है, जो कम स्पीड पर इंजन स्टॉल होने से बचाता है।

BMW F 450 GS स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनी है, सस्पेंशन में फ्रंट पर KYB अपसाइड-डाउन फोर्क्स (लॉन्ग ट्रैवल, लगभग 180mm) और रियर पर KYB मोनोशॉक हैं, जो स्प्रिंग प्रीलोड, रिबाउंड और ट्रैवल-डिपेंडेंट डैंपिंग के साथ एडजस्टेबल हैं, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 310mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS है, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14 लीटर है, इसके व्हील्स एल्युमिनियम क्रॉस-स्पोक टाइप हैं।

इंजन और परफॉरमेंस

BMW F 450 GS में नया 420 cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 48 hp पावर (8,750 rpm पर) और 43 Nm टॉर्क (6,750 rpm पर) जनरेट करता है, 135 डिग्री क्रैंकपिन ऑफसेट और बैलेंस शाफ्ट के कारण वाइब्रेशन कम हैं, और इंजन रेव-हैपी, स्मूथ व थ्रोटी साउंड वाला है, 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर शिफ्टिंग को फास्ट और आसान बनाता है, हल्के वजन (178 kg) के कारण इसका पावर-टू-वेट रेशियो शानदार है, माइलेज लगभग 25-26 kmpl के आसपास रहने की उम्मीद है।

कितनी होगी कीमत

लॉन्‍च के बाद ही मोटरसाइकिल की सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है, कि इसे चार लाख रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

देश में इस मोटरसाइकिल को 450 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला KTM 390, Royal Enfield Himalyan, Triumph Speed जैसी मोटरसाइकिल के साथ होगा।