रूस के स्टॉक मार्केट्स में गुरुवार को सबसे बड़ी गिरावट

Share Us

359
रूस के स्टॉक मार्केट्स में गुरुवार को सबसे बड़ी गिरावट
25 Feb 2022
7 min read

News Synopsis

यूक्रेन और रूस Ukraine and Russia के तनाव का असर दुनिया भर worldwide के शेयर मार्केट stock markets पर देखनेे को मिल रहा है। वहीं इससे रूस के स्टॉक मार्केट्स Russian Stock Markets में गुरुवार को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया। इसका सीधा असर रूस के स्टॉक मार्केट्स पर दिखाई पड़ा। शुरुआती कारोबार में रूस का मोएक्स इंडेक्स MOEX Index 45 फीसदी तक नीचे चला गयाा । जबकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला। शाम को मोएक्स करीब 32 फीसदी गिरकर 2780 अंक पर था। रूस की मुद्रा रूबल ruble में भी गुरुवार को बड़ी गिरावट big drop देखने को मिली। देश के कई बड़ी कंपनियों के शेयर भी युद्ध war की खबर के बाद से लुढ़क गए। रूस की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी गमप्रोम oil company Gumprom के शेयर 33 फीसदी तक गिर गए। लुकऑयल और नोवाटेक LookOil and Novatek के शेयर 20-20 फीसदी गिर गए। रूबल के डॉलर के मुकाबले गिरकर 89 के स्तर पर आ जाने के बाद मॉस्को एक्सचेंज Moscow Exchange को थोड़े समय के लिए बंद कर दिया गया। जबकि, रूस के सेंट्रल बैंक Central Bank के हस्तक्षेप के बाद यह कुछ हद तक संभलने में सफल रहा।