BHIM पेमेंट्स ऐप ने MS धोनी को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया

Share Us

33
BHIM पेमेंट्स ऐप ने MS धोनी को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया
19 Mar 2026
min read

News Synopsis

NPCI BHIM Services Limited ने भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को BHIM पेमेंट्स ऐप 'भारत का अपना पेमेंट्स ऐप' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की। यह साझेदारी दो ऐसे नामों को एक साथ लाती है, जो भरोसे, निरंतरता और विश्वसनीयता के पर्याय हैं, ये ऐसे मूल्य हैं, जो पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों के दिलों में गूंजते हैं। जैसे-जैसे BHIM भारत की डिजिटल पेमेंट्स यात्रा को सक्षम बनाने का एक दशक पूरा करने की ओर बढ़ रहा है, यह जुड़ाव इसके विकास के अगले चरण में एक रणनीतिक कदम है, जिसका मुख्य फोकस विस्तार, समावेश और उपयोगकर्ताओं के दीर्घकालिक भरोसे पर है।

यह जुड़ाव सोच और सफ़र के एक स्वाभाविक मेल को दिखाता है। BHIM पेमेंट्स ऐप, NPCI के मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित सुरक्षित डिजिटल पेमेंट्स की सुविधा देता है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत स्वभाव, अनुशासन और दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही एक मज़बूत नींव से आगे बढ़कर पूरे भारत की सेवा कर रहे हैं, धोनी एक छोटे से शहर से उठकर राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व तक पहुँचे, वहीं BHIM एक शुरुआती पेमेंट्स इंटरफ़ेस से विकसित होकर पूरे देश में इस्तेमाल होने वाला एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म बन गया, इस तरह यह साझेदारी उन मूल्यों का एक विश्वसनीय विस्तार है, जिनका प्रतिनिधित्व ये दोनों करते हैं।

NBSL की MD और CEO Lalitha Nataraj ने कहा “जैसे-जैसे भारत में डिजिटल पेमेंट्स का विस्तार हो रहा है, ग्रोथ का अगला चरण लोगों की पसंद को मज़बूत बनाने और यूज़र्स का भरोसा गहरा करने के बारे में है। MS धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ हमारा मकसद BHIM पेमेंट्स ऐप को सिर्फ़ एक पेमेंट ऑप्शन के तौर पर पेश करना नहीं है, बल्कि इसे हर भारतीय परिवार के हर सदस्य के लिए पसंदीदा ऐप बनाना है। जैसे-जैसे BHIM पेमेंट्स ऐप अपनी ग्रोथ के अगले चरण में कदम रख रहा है, हम जो कुछ भी करते हैं, उसके केंद्र में भरोसा ही रहता है। धोनी उसी भरोसे की नुमाइंदगी करते हैं, जो समय के साथ बना है। इसीलिए यह पार्टनरशिप हमें स्वाभाविक लगती है।”

महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni ने कहा “इन सालों में मेरा हमेशा से यही मानना ​​रहा है, कि चीज़ों को आसान रखा जाए और अपना नज़रिया साफ़ रखा जाए। BHIM के बारे में जिस बात ने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, वह है, डिजिटल पेमेंट्स को आसान बनाना और देश भर के लोगों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करना। जैसे-जैसे भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी को ज़्यादा से ज़्यादा अपना रहा है, यह ज़रूरी है, कि लेन-देन करते समय यूज़र्स सहज और आत्मविश्वास से भरे महसूस करें। मुझे एक ऐसे ऐप के साथ जुड़कर खुशी हो रही है, जिसे बड़े पैमाने पर लोगों की एवरीडे की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।”

'भारत का अपना पेमेंट्स ऐप' के तौर पर अपनी नई पहचान बनाने के बाद BHIM ने टियर 1, 2 और 3 शहरों में अपनी पहुँच बढ़ाई है। इस विस्तार में पहुँच, भाषाओं को शामिल करने और इस्तेमाल में आसानी पर खास ज़ोर दिया गया है। इस ऐप के फ़ीचर्स को इस तरह से बनाया गया है, कि इसमें सभी को शामिल किया जा सके, यह 15 से ज़्यादा क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसे कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों के लिए भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के यूज़र्स के बीच डिजिटल पेमेंट्स को ज़्यादा से ज़्यादा अपनाया जा सके। इनामों के ज़रिए लोगों को जोड़ने और व्यापारियों के साथ पार्टनरशिप से नए और पुराने दोनों तरह के यूज़र्स के बीच इस प्लेटफ़ॉर्म की लोकप्रियता और इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।

NPCI BHIM Services Limited के बारे में:

NPCI BHIM Services Limited (NBSL) को 2024 में National Payments Corporation of India (NPCI) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में शामिल किया गया था। NBSL का लक्ष्य Bharat Interface for Money (BHIM) प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए डिजिटल पेमेंट्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना है, और यह पूरे भारत में लोगों और व्यवसायों को एक आसान, सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान पेमेंट अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

NBSL तेज़ और कुशल डिजिटल लेन-देन को आसान बनाता है, और सभी के लिए एक सुलभ और भरोसेमंद भुगतान समाधान प्रदान करता है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके NBSL का मकसद फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ावा देना और भारत को पूरी तरह से डिजिटल इकॉनमी बनने में मदद करना है।