बंजर रेगिस्तान में खिले फूल

Share Us

694
बंजर रेगिस्तान में खिले फूल
24 Oct 2021
3 min read

News Synopsis

क्या आप कभी सोच सकते हो कि एक रेगिस्तान में भी फूल खिल सकते हैं। शायद आपका जवाब नहीं में होगा, पर ऐसा सच में हुआ है। दुनिया के सबसे सूखे रेगिस्तान में फूल खिले हैं और ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। फूलों की महक और सुंदरता सबको अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन जब ऐसा किसी सूखे रेगिस्तान में हो तो आश्चर्य तो होगा ही। चिली का अटकामा रेगिस्‍तान जो कि हमेशा रेत के टीलों से ढका रहता है वह अब बैंगनी फूलों (Purple Flowers) की चादर से ढक गया है। दरअसल इस बेजान रेगिस्‍तान में करीब 200 प्रजातियों के फूलों के बीज (Flower's Seeds) लगाए गए थे। इनमें से कुछ ऐसे फूल खिल गए हैं जो कि गर्मी में भी जीवित रह सकते हैं। इस रेगिस्‍तान में पूरे साल सूखा ही पड़ा रहता है। अटाकामा के रेगिस्तान को फूलों का रेगिस्‍तान भी कहते हैं। इतनी कम बारिश के बाद भी यहां फूल उगने की घटना को लोग चमत्‍कार मानते हैं लेकिन जो भी हो इन फूलों की वजह से ऐसा लगता है जैसे इस जगह को नई जिंदगी मिल गयी हो।