अक्टूबर में इतने दिन रहेगा बैंक बंद ?

Share Us

823
अक्टूबर में इतने दिन रहेगा बैंक बंद ?
25 Sep 2021
1 min read

News Synopsis

इस साल अक्टूबर में कई त्यौहार और सप्ताहांत के चलते बैंक 21 दिनों की छुट्टी पर होगें। भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक भारत में अक्टूबर के महीने में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। तो अगर आपका कोई काम जिसे आप पूरा करना चाहते हैं, तो उसे जल्द से जल्द कर लें। कैलेंडर के अनुसार आरबीआई द्वारा 14 छुट्टियां तो पहले ही तय हैं, इसके अलावा बाकी 7 छुट्टियां रविवार और दूसरा और चौथे शनिवार की होंगी। सभी छुट्टियां देश के विभिन्न राज्यों के के हिसाब से घोषित होंगी। इस बात का ध्यान रहे कि देश में यह छुट्टियां सभी बैंकों में एक तरह की नहीं होंगी। इनमें कहीं ना कहीं राज्यों के मुताबिक कुछ फेर बदल भी हो सकता है।