News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के लिए घोषित की पांच करोड़ डॉलर की सहायता

Share Us

253
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के लिए घोषित की पांच करोड़ डॉलर की सहायता
22 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

ऑस्ट्रेलिया Australia ने घोषणा की है कि वह संकटग्रस्त श्रीलंका crisis-hit Sri Lanka को तत्काल भोजन और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक सुधार का समर्थन support for economic reform करने के लिए पांच करोड़ डॉलर की मदद देगा। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेयर ओ’ नील Home Minister Claire O'Neill जो इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं और सोमवार को  उन्होंने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे President Gotabaya Rajapaksa और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे Prime Minister Ranil Wickremesinghe से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हम श्रीलंका में 30 लाख लोगों को उनकी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम World Food Program में तत्काल 2.2 करोड़ डॉलर का योगदान देंगे। इसके साथ 2022-23 में श्रीलंका को विकास सहायता के रूप में 2.3 करोड़ डॉलर देगा।

इस बयान में कहा गया है कि यह सहायता विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए होगी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सुधार Health Services and Economic Reform पर जोर दिया जाएगा। आपको बता दें कि श्रीलंका घोर आर्थिक संकट की दौर से गुजर रहा है। यहाँ की जनता खाद्य संकट से जूझ रही है और महंगाई की मार से उनकी कमर टूट चुकी है। ऐसे समय श्रीलंका को मदद के लिए कुछ दिन पहले भारत India आगे आया था। अब इसी कड़ी में मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया ने हाथ आगे बढ़ाया है।