ऑडी 1 अप्रैल से कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करेगी
News Synopsis
मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच जर्मन की लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Audi ने बड़ा झटका दिया है, कंपनी ने भारत में अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है, जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने कहा कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करेगी, कंपनी के मुताबिक बढ़ती इनपुट लागत और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है।
Audi ने कहा कि यह बढ़ोतरी सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों पर लागू होगी, यानी कंपनी की मौजूदा पूरी लाइन-अप के दाम 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे, हालांकि कंपनी का कहना है, कि वह ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश करेगी।
आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला?
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि हाल के महीनों में इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है, बढ़ती इनपुट लागत और करेंसी फ्लक्चुएशन को देखते हुए 1 अप्रैल 2026 से कीमतों में 2% तक का एडजस्टमेंट लागू हो रहे हैं, यह सुनिश्चित करने की कोशिश है, कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े।
ऑटो इंडस्ट्री में लागत बढ़ने के चलते कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड देखा जा रहा है, इससे पहले 2026 की शुरुआत में BMW और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कार कंपनियां भी भारत में अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।
भारत में Audi की मौजूदा कार लाइन-अप
फिलहाल भारत में Audi के पास कुल 10 मॉडल्स की लाइन-अप है, इनमें कई सेडान और SUV शामिल हैं, कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद प्रमुख मॉडल्स में शामिल हैं:
Audi A4
Audi A5
Audi A6
Audi Q3
Audi Q3 Sportback
Audi Q5
Audi Q7
Audi Q8
Audi RS Q8 Performance
जल्द लॉन्च होने वाली है, Audi SQ8
इसी बीच कंपनी भारतीय बाजार में एक नई परफॉर्मेंस SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, Audi SQ8 को 17 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने इस SUV की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है, जिसके लिए ₹5 लाख का टोकन अमाउंट रखा गया है, चूंकि यह मॉडल अभी लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए इसके शुरुआती लॉन्च प्राइस पर अप्रैल में होने वाली कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा।
कार में मिलेगा दमदार इंजन
Audi SQ8 को पावर देने के लिए 4.0-लीटर V8 TFSI इंजन दिया गया है, यह इंजन करीब 373 kW (करीब 507 hp) की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी के मुताबिक यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.
इसमें कंपनी का quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, एडाप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ड्राइविंग अनुभव और शानदार परफॉर्मेंस देते हैं।
भारत में अभी कितनी है, ऑडी कारों की कीमत?
भारत में ऑडी एंट्री-लेवल से लेकर हाई-परफॉर्मेंस कारों तक की एक लंबी रेंज ग्राहकों के लिए पेश करती है। इस लाइनअप में ऑडी Q3 जैसी शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर ऑडी RS Q8 जैसी दमदार और स्पोर्टी गाड़ियां शामिल हैं। अगर कीमतों की बात करें तो भारतीय बाजार में ऑडी कारों की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹43.23 लाख से शुरू होती है, और इसके टॉप-एंड मॉडल्स के लिए यह कीमत ₹2.34 करोड़ तक जाती है।


