News In Brief Career & Jobs
News In Brief Career & Jobs

महिला अग्निवीर के लिए आवेदन हुए शुरू, जानें डिटेल्स

Share Us

464
महिला अग्निवीर के लिए आवेदन हुए शुरू, जानें डिटेल्स
12 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

अग्निपथ योजना Agneepath Yojana के तहत अग्निवीर फीमेल भर्ती Agniveer Female Recruitment का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आर्मी में महिला अग्निवीरों की भर्ती मिलिट्री पुलिस Women Military Police Recruitment 2022 में की जाएगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर कहा गया कि मिलिट्री पुलिस में महिला अग्नवीरों की भर्ती रैली के नोटिफिकेशन संबंधित मुख्यालय आरटीजी जोन जारी करेंगे। बेंगलुरु मुख्यालय Bangalore Headquarters आरटीजी जोन बेंगलुरु में एक नवंबर से 3 नवंबर तक मानेकशॉ परेड ग्राउंड पर भर्ती रैली आयोजित कराएगा। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण नौ अगस्त से शुरू हो गया है और यह सात सितंबर तक चलेगा। सात सितंबर तक पंजीकरण कराने वाली महिलाएं ही भर्ती की पात्र होगीं। 

अधिकारी ने बताया कि अभ्यार्थी प्रवेश पत्र पांच अक्टूबर के बाद भारतीय सेना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन महिलाओं की उम्र 17 से 23 वर्ष हैं और 10वीं पास कर चुकी हैं वहीं अग्निवीर परीक्षा के लिए पात्र हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है। उम्मीदवारों का वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Online Registration अनिवार्य है। इस रैली के एडमिट कार्ड Admit Card संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी Registered Email Id पर 12 अक्टूबर से 31  अक्टूबर के बीच भेजे जाएंगे। 

महिला अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के  होम पेज पर Latest Recruitment लिंक पर जाना होगा। इसके बाद REGISTRATION OF WOMEN MILITARY POLICE RALLY WILL COMMENCE ON 09 AUG 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भर लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।