Apple ने पूरे किए 50 साल

Share Us

25
Apple ने पूरे किए 50 साल
03 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

Apple 50th Anniversary: टेक दिग्गज Apple ने 1 अप्रैल 1976 को एक छोटे से गैराज से शुरुआत की थी, और आज यह दुनिया की सबसे ताकतवर टेक कंपनियों में गिनी जाती है, आईफोन, आईपैड और मैकबुक जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी ने लोगों की जिंदगी और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का तरीका बदल दिया, इन 50 सालों में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन कुछ खास लोगों की सोच और मेहनत ने Apple को आज इस मुकाम तक पहुंचाया, आइए जानते हैं, उन 11 लोगों के बारे में जिन्होंने Apple को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनाया।

स्टीव जॉब्स: जिसने Apple को पहचान दी

स्टीव जॉब्स Apple के सबसे बड़े चेहरे रहे, उन्होंने 1976 में कंपनी की शुरुआत की और पर्सनल कंप्यूटर को आम लोगों तक पहुंचाने का सपना देखा, Apple टू और मैकिंटोश जैसे प्रोडक्ट्स ने टेक दुनिया में नई क्रांति ला दी, 1985 में कंपनी से बाहर होने के बाद जब वह 1997 में लौटे, तब Apple लगभग खत्म होने की कगार पर था, जॉब्स ने आईमैक, आईपॉड, आईफोन और आईपैड जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च कर कंपनी को फिर से खड़ा किया, 2007 में आईफोन लॉन्च कर उन्होंने स्मार्टफोन इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल दिया।

स्टीव वॉज्नियाक: टेक दिमाग जिसने नींव रखी

स्टीव वॉज्नियाक एक बेहतरीन इंजीनियर थे, जिन्होंने Apple टू डिजाइन किया, यह पहला सफल पर्सनल कंप्यूटर बना, जिसने बाजार में कंपनी की पहचान बनाई, वह होमब्रू कंप्यूटर क्लब का हिस्सा थे, जहां से उन्हें प्रेरणा मिली, स्टीव जॉब्स के साथ मिलकर उन्होंने गैराज से कंपनी शुरू की और अपने निजी सामान बेचकर फंड जुटाया, वॉज्नियाक की तकनीकी समझ ने Apple की शुरुआती सफलता में सबसे अहम भूमिका निभाई।

रॉनल्ड वेन: सबसे बड़ी मिस्ड ऑपर्च्युनिटी की कहानी

रॉनल्ड वेन Apple के शुरुआती तीन संस्थापकों में से एक थे, उनके पास कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ 800 डॉलर में बेच दिया, उस समय उन्हें कंपनी के कर्ज का डर था, बाद में यह फैसला बिजनेस इतिहास की सबसे बड़ी गलतियों में गिना गया, अगर वेन कंपनी में बने रहते, तो आज वह अरबों डॉलर के मालिक होते।

माइक मार्कुला: जिसने बिजनेस को दिशा दी

माइक मार्कुला ने 1977 में Apple में निवेश किया और कंपनी को मजबूत बिजनेस मॉडल दिया, उन्होंने 250000 डॉलर का निवेश कर कंपनी में एक तिहाई हिस्सेदारी ली, मार्कुला ने मार्केटिंग और बिजनेस स्ट्रेटेजी में बड़ा योगदान दिया, उनकी वजह से Apple सिर्फ एक टेक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक सफल कंपनी बन सकी।

जेफ रास्किन: मैकिंटोश का आइडिया देने वाला दिमाग

जेफ रास्किन ने मैकिंटोश का कॉन्सेप्ट तैयार किया, उन्होंने एक ऐसा कंप्यूटर बनाने का सपना देखा जो आम लोगों के लिए आसान हो, हालांकि जॉब्स के साथ डिजाइन को लेकर मतभेद के कारण उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया, लेकिन उनका आइडिया ही आगे चलकर Apple की पहचान बना।

बरेल स्मिथ: मैक का असली इंजीनियर

बरेल स्मिथ ने मैकिंटोश के हार्डवेयर को डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने मदरबोर्ड के कई प्रोटोटाइप बनाए और सिस्टम को ज्यादा तेज और बेहतर बनाया, उनकी इंजीनियरिंग स्किल्स ने Apple के प्रोडक्ट्स को तकनीकी रूप से मजबूत किया।

माइकल स्कॉट: पहला सीईओ जिसने ढांचा तैयार किया

माइकल स्कॉट Apple के पहले सीईओ बने और कंपनी में कॉर्पोरेट सिस्टम लागू किया, उन्होंने कर्मचारियों के लिए नियम बनाए और माइक्रोसॉफ्ट के साथ बेसिक लाइसेंस डील की, हालांकि उनके कार्यकाल में कुछ विवाद भी हुए, लेकिन उन्होंने कंपनी को एक प्रोफेशनल ढांचा देने का काम किया।

सुसान केयर: जिसने कंप्यूटर को आसान बनाया

सुसान केयर ने मैकिंटोश के आइकन डिजाइन किए, उन्होंने ऐसे विजुअल्स बनाए जो यूजर्स को कंप्यूटर समझने में मदद करते थे, उनका बनाया हैप्पी मैक आइकन काफी लोकप्रिय हुआ, उनकी डिजाइन ने टेक्नोलॉजी को आम लोगों के लिए सरल बनाया।

एवी तेवानियन: सॉफ्टवेयर का मजबूत आधार

Avie Tevanian ने Apple के सॉफ्टवेयर सिस्टम को मजबूत किया, उन्होंने नेक्स्ट और बाद में Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास में अहम भूमिका निभाई, उनका काम आज के आधुनिक मैकओएस और आईओएस की नींव बना।

जॉनी आइव: डिजाइन जिसने दुनिया बदली

जॉनी आइव (Jony Ive) ने Apple के प्रोडक्ट्स का लुक और फील तय किया, आईमैक, आईफोन और मैकबुक जैसे प्रोडक्ट्स का डिजाइन उनकी सोच का नतीजा है, उन्होंने टेक्नोलॉजी को सुंदर और प्रीमियम बनाया, जिससे Apple की अलग पहचान बनी।

टिम कुक: जिसने Apple को नई ऊंचाई दी

टिम कुक (Tim Cook) 2011 से Apple के सीईओ हैं, उन्होंने कंपनी के ऑपरेशंस और सप्लाई चेन को मजबूत किया, जॉब्स के बाद कुक ने Apple को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इसे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में बनाए रखा, उनके नेतृत्व में Apple ने लगातार ग्रोथ हासिल की और नए बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत की।