विश्व व्यापार संगठन में अनवर हुसैन को अहम पद

Share Us

634
विश्व व्यापार संगठन में अनवर हुसैन को अहम पद
26 May 2022
6 min read

News Synopsis

विश्व व्यापार संगठन World Trade Organisation (WTO) एकमात्र वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय संगठन Global International Organisation है जो राष्ट्रों के बीच व्यापार नियमों Trade Rules से संबंधित है। अब इस संगठन में करीब एक दशक बाद किसी भारतीय की नियुक्ति हुई है। बीते 10 साल बाद पहली बार एक भारतीय प्रतिनिधि Indian Representative अनवर हुसैन शेख Anwar Hussain Sheikh को व्यापार के लिए तकनीकी बाधाओं की समिति यानी विश्व व्यापार संगठन में की अध्यक्षता Chairman के लिए नियुक्त किया गया है।

वर्तामान समय में भारतीयों का डंका दुनियाभर में बज रहा है। गूगल Google से लेकर ट्विटर Twitter तक बड़ी से बड़ी कंपनियों की कमान भारतवंशी सीईओ India-CEO संभाल रहे हैं, तो प्रख्यात विदेशी शिक्षण संस्थानों Eminent Foreign Educational Institutions तक में भारतीय मूल के लोग अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

अब भारत को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। करीब 10 साल बाद पहली बार एक भारतीय प्रतिनिधि अनवर हुसैन शेख को व्यापार के लिए तकनीकी बाधाओं की समिति Committee of Technical Barriers (विश्व व्यापार संगठन में) की अध्यक्षता के लिए नियुक्त किया गया है।