ऐप बनाने पर 13 साल की अनुष्का को मिला 50 लाख का निवेश

Share Us

551
ऐप बनाने पर 13 साल की अनुष्का को मिला 50 लाख का निवेश
15 Feb 2022
7 min read

News Synopsis

गुरूग्राम Gurugram की होनहार छात्रा कक्षा 8 में पढ़ने वाली अनुष्का जॉली ने कमाल कर दिया है। अनुष्का को उनके स्टार्टअप Startup के लिए टीवी रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया Shark Tank India से 50 लाख रुपए की फंडिंग मिली है। 13 साल की अनुष्का जॉली Anushka Jolly के अनुसार, उसका 5 साल पहले स्कूल के समारोह School Function में कुछ छात्रों ने मजाक Bullying उड़ाया था। इस घटना ने अनुष्का की सोच को बदल दिया। उसने फैसला किया कि ऐसी स्थिति का सामना किसी और छात्र को न करना पड़े। अनुष्का ने बुलिंग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की ठान ली। इसका नतीजे में अनुष्का ने एक ऐसा ऐप App बना डाला, जिस पर इस तरह की घटनाओं की रिपोर्ट स्टूडेंट्स Students के साथ पैरेंट्स Parents अपना नाम बताए बगैर कर सकेंगे। तीन साल पहले बनाए डिजिटल प्लेटफॉर्म Digital Platform के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि, 'एंटी बुलिंग स्क्वॉड Anti Bullying Squad ने शैक्षणिक संस्थानों Educational Institutions, सामाजिक संगठनों Social Organizations और विशेषज्ञों की मदद से 100 से अधिक स्कूलों और विश्वविद्यालयों Schools & Universities के 2,000 से अधिक छात्रों को सकारात्मक positively रूप से प्रभावित किया। शार्क टैंक इंडिया की सबसे कम उम्र की अनुष्का 'कवच' Kavach नामक ऐप बनाने जा रही हैं। उनका आइडिया शो के जजेज़ को पसंद आया और 50 लाख की फंडिंग का इंतजाम कर दिया गया।