टाटा ग्रुप की झोली में एक और सरकारी कंपनी, NINL के लिए जीती बोली 

Share Us

641
टाटा ग्रुप की झोली में एक और सरकारी कंपनी, NINL के लिए जीती बोली 
01 Feb 2022
6 min read

News Synopsis

भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज टाटा ग्रुप TATA Group ने हाल ही में सरकारी कंपनी एयर इंडिया Air India का अधिग्रहण किया है। साथ ही अपने पक्ष में उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में टाटा ग्रुप ने एक और कदम बढ़ाते हुए एक और सरकारी कंपनी को अपनी झोली में करने के लिए कदम बढ़ाया है। टाटा ग्रुप की टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स Tata Steel Long Products ने सरकारी कंपनी नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड Neelachal Ispat Nigam Limited (NINL) के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस कंपनी को अपने ग्रुप में शामिल करने की प्रक्रिया की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। Tata Steel Long Products ने NINL के लिए बोली जीत ली है। टाटा ग्रुप की कंपनी ने इसके लिए 12,100 करोड़ रुपए की सबसे अधिक बोली लगाई है। इस कंपनी को खरीदने के लिए बोली जीत भी ली है। Tata Steel Long Products बोली को Cabinet Committee on Economic Affairs (CCEA) की मंजूरी मिल गई है। टाटा ग्रुप की कंपनी NINL में 93.7% हिस्सा खरीदेगी और NINL में 93.7% हिस्सा बिक्री को CCEA की मंजूरी प्राप्त हो गई है।