राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का ऐलान

Share Us

533
राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने का ऐलान
28 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

दिल्ली बजट Delhi Budget में इलेक्ट्रोनिक सिटी Electronic City और 80,000 लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया गया है। बजट में रोजगार Employment के अवसर बढ़ाने और इलेक्ट्रोनिक मैन्यूफैक्चरिंग Electronic Manufacturing को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री Deputy Chief Minister मनीष सिसोदिया Manish Sisodia ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक इलेक्ट्रोनिक सिटी बनाने का ऐलान किया। इस इलेक्ट्रोनिक सिटी में करीब 80,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने यह ऐलान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली का बजट पेश करते हुए किया। यह इलेक्ट्रोनिक सिटी बापरौला Baprola में स्थापित किया जाएगा। बापरोला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में नजफगढ़ Najafgarh के बाहरी इलाके में है। यह दिल्ली-हरियाणा सीमा Delhi-Haryana border के पास स्थित है और दिल्ली में सोलंकी कबीले Solanki clan के 12 गांवों में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारा रोजगार सृजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाने का इरादा है। हम दिल्ली में आधार खड़ा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों Electronic companies को आकर्षित करने के लिए 90 एकड़ में विनिर्माण केंद्र Industrial areas भी बनाएंगे। औद्योगिक क्षेत्रों के पुनर्विकास से छह लाख नए रोजगार भी पैदा होंगे।’ मनीष सिसोदिया ने विधानसभा Assembly में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट वर्ष 2021-22 के 69,000 करोड़ रुपए के बजट से 9.86 फीसदी अधिक है।