RBI के केंद्रीय बोर्ड में शामिल हुए आनंद महिंद्रा

Share Us

799
RBI के केंद्रीय बोर्ड में शामिल हुए आनंद महिंद्रा
15 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

देश के दिग्गज उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा Industrialist and Mahindra & Mahindra के मुखिया आनंद महिंद्रा Anand Mahindra भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड Central Board of Reserve Bank of India में शामिल हो गए हैं। सरकार ने आनंद महिंद्रा के साथ पंकज आर पटेल और वेणु श्रीनिवासन Pankaj R Patel and Venu Srinivasan जैसे उद्योगपतियों को भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में गैर-आधिकारिक निदेशक Non-official Directors नियुक्त किया है।

इसी के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान Indian Institute of Management (आईआईएम-अहमदाबाद) के पूर्व प्रोफेसर रविंद्र एच ढोलकिया former Professor Ravindra H. Dholakia को भी बोर्ड में शामिल किया गया। आरबीआई की मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति Appointments Committee of the Cabinet (एसीसी) ने चार साल की अवधि के लिए ये नियुक्तियां की हैं।

केंद्रीय निदेशक मंडल Central Board of Directors रिजर्व बैंक से संबंधित मामलों का संचालन करता है। रिजर्व बैंक गवर्नर Reserve Bank Governor की अध्यक्षता में बोर्ड के सदस्यों को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के अनुसार भारत सरकार की तरफ से नियुक्त किया जाता है। आनंद महिंद्रा वर्तमान में महिंद्रा समूह Mahindra Group के चेयरमैन हैं। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा Tech Mahindra के गैर-कार्यकारी चेयरमैन भी हैं।

साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी TVS Motor Company के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और जायडस Venu Srinivasan and Zydus लाइफसाइंस के चेयरमैन पंकज आर पटेल Lifesciences Chairman Pankaj R Patel को भी रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में शामिल किया गया है।