रूस की शराब और सीफूड पर अमेरिका ने लगाया बैन

Share Us

304
 रूस की शराब और सीफूड पर अमेरिका ने लगाया बैन
12 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

रूस Russia के यूक्रेन Ukraine पर हमले के बाद से दुनिया भर Worldwide के देश चिंतित हैं। इस हमले से नाराज होकर अमेरिका America ने रूस पर कई पाबंदियां Sanctions लगा दी हैं। अब खबर आ रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति President जो बाइडन Joe Biden ने रूस को दिए गए ‘सर्वाधिक तरजीही देश Most Favoured Countries (MFC)’ का दर्जा वापस लेने की शुक्रवार को घोषणा की है। साथ ही उन्होंने रूस से समुद्री भोजन Seafood (सीफूड), शराब और हीरों Wine and Diamonds के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी सरकार US Government ने रूस से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस लेने का फैसला यूरोपीय यूनियन European Union और जी-7 देशों G-7 Countries के साथ मिलकर किया है। व्हाइट हाउस White House की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि, "स्वतंत्र दुनिया पुतिन Putin का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़ी हो रही है।" सर्वाधिक तरजीह वाले देश का दर्जा वापस लेने से अमेरिका और उसके सहयोगी देश को रूसी सामानों पर भारी इंपोर्ट ड्यूटी Heavy Import Duty लगाने की छूट मिल जाएगी। अमेरिका और उसके सहयोगी देश इस फैसले से रूसी अर्थव्यवस्था Russian Economy को कमजोर करना चाहते हैं।