Airtel ने जनवरी में 44 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जोड़े
News Synopsis
जनवरी के महीने में एयरटेल ने जियो से भी ज्यादा (44 लाख) नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर सबको हैरान कर दिया है, वोडाफोन-आइडिया का ग्राफ लगातार गिर रहा है, 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इस महीने कंपनी को गुडबाय कह दिया, जियो फाइबर और एयरटेल एक्सस्ट्रीम के बीच छिड़ी जंग में जियो का पलड़ा भारी है, कंपनी के पास लगभग आधा मार्केट शेयर है।
TRAI की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें जनवरी 2026 के यूजर आंकड़े शेयर किए गए हैं, इस रिपोर्ट में देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और BSNL की परफॉर्मेंस दिखाई गई है, आंकड़े बताते हैं, कि 2026 की शुरुआत टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए काफी दिलचस्प रही है, जहां कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है।
Airtel ने जोड़ा जबरदस्त यूजर बेस
रिपोर्ट के मुताबिक Bharti Airtel ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है, कंपनी ने इस दौरान करीब 4.4 मिलियन यानी 44 लाख नए मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं, यह बढ़ोतरी काफी बड़ी मानी जा रही है, और इससे Airtel का कुल वायरलेस यूजर बेस दिसंबर 2025 के 463.3 मिलियन से बढ़कर 467.7 मिलियन तक पहुंच गया है, इससे साफ है, कि Airtel तेजी से अपने नेटवर्क और सर्विस के दम पर ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।
Jio अब भी नंबर 1, पकड़ मजबूत
हालांकि Reliance Jio अभी भी देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना हुआ है, कंपनी ने जनवरी में 2.4 मिलियन नए यूजर्स जोड़े, जिससे इसका कुल सब्सक्राइबर बेस 491.4 मिलियन तक पहुंच गया है, Jio की सस्ती योजनाएं और मजबूत नेटवर्क कवरेज इसे आज भी यूजर्स की पहली पसंद बनाए हुए हैं, यही वजह है, कि Airtel की तेजी के बावजूद Jio की बादशाहत कायम है।
Vodafone Idea के लिए मुश्किल दौर
दूसरी ओर Vodafone Idea के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, जनवरी 2026 में कंपनी को करीब 4.11 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है, जिससे इसका कुल यूजर बेस घटकर 199 मिलियन रह गया है, लगातार घटते यूजर्स यह संकेत दे रहे हैं, कि Vi के लिए बाजार में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है, हालांकि कंपनी अब भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
ब्रॉडबैंड मार्केट में रिकॉर्ड बढ़त
ब्रॉडबैंड सेगमेंट की बात करें तो भारत में इसका तेजी से विस्तार हो रहा है, जनवरी 2026 के अंत तक देश में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 1.05 बिलियन तक पहुंच गई है, इस सेगमेंट में भी Reliance Jio सबसे आगे है, जिसके पास 517.5 मिलियन यूजर्स हैं, वहीं Bharti Airtel 359.2 मिलियन यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर है, Vodafone Idea 128.9 मिलियन यूजर्स के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि BSNL 29.6 मिलियन यूजर्स के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।
भारत का दूरसंचार बाजार वर्तमान में कैसा दिखता है?
जनवरी 2026 तक वायरलेस बाजार में हिस्सेदारी की स्थिति इस प्रकार है, रिलायंस जियो की हिस्सेदारी 39.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल की 37.40 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया की 15.86 प्रतिशत और बीएसएनएल और एमटीएनएल की संयुक्त हिस्सेदारी 7.46 प्रतिशत है।
जियो अब भी काफी बड़े अंतर से सबसे बड़ा ऑपरेटर है। लेकिन एयरटेल इस अंतर को कम कर रहा है, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है, कि एयरटेल बेहतर गुणवत्ता वाले ग्राहकों को जोड़कर ऐसा कर रहा है। सिर्फ सिम कार्ड की संख्या ही मायने नहीं रखती। भुगतान करने वाले ग्राहक। सक्रिय उपयोगकर्ता। वे लोग जो सस्ते सिम कार्ड लेने के बजाय अधिक मूल्य वाले प्लान में अपग्रेड कर रहे हैं।
भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में वास्तव में पैसा कहां जाता है, इसके लिए यह अंतर बहुत मायने रखता है।
मार्केट शेयर में Jio की दबदबा
अगर मार्केट शेयर की बात करें तो Reliance Jio के पास 49% से ज्यादा ब्रॉडबैंड यूजर्स हैं, जबकि Bharti Airtel के पास करीब 34% हिस्सेदारी है, यह साफ दिखाता है, कि Jio अभी भी बाजार में सबसे मजबूत खिलाड़ी है।


