ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में टॉप 10 में तीसरे स्थान पर खिसके अडाणी, अंबानी हुए बाहर

Share Us

437
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में टॉप 10 में तीसरे स्थान पर खिसके अडाणी, अंबानी हुए बाहर
28 Sep 2022
min read

News Synopsis

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स Bloomberg Billionaires की लिस्ट में दूसरे नंबर  No. 2 के लिए गौतम अडाणी Gautam Adani, जेफ बेजोस और लुइस वेटॉन Jeff Bezos and Louis Vuitton के मुखिया बर्नार्ड अर्नाल्ट Bernard Arnault के बीच हाल के दिनों में तगड़ा मुकाबला नजर आया है। इस बीच टेस्ला और स्पेसएक्स Tesla and SpaceX के सीईओ एलन मस्क CEO Elon Musk दुनिया के दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 245 बिलियन डॉलर यानी  करीब 19.93 लाख कराेड़ रुपए है। भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market में पिछले कई दिनों से जारी बड़ी गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

अमेजन कें संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी बहुत थोड़े फासले से आगे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स  Bloomberg Billionaires Index की डेली रैंकिंग के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब गौतम अडाणी की नेट वर्थ 135 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.98 लाख करोड़ रुपए है। जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 138 बिलियन डॉलर यानी करीब 11.23 लाख करोड़ रुपए है। मंगलवार को गौतम अडाणी की संपत्ति में करीब 6.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि बेजोस की संपत्ति में 1.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति का इजाफा हुआ है।

जबकि दूसरी तरफ, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी Mukesh Ambani दुनिया के अरबपतियों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी लिस्ट में 82.4 बिलियन डॉलर यानी 6.70 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर काबिज हैं।